Benefits of Raw Mango: गर्मियों में कच्चे आम खाने के क्या हैं फ़ायदे?

author-image
New Update

गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और आम का भी। हर किसी के मन को भाने वाला आम तो हमें खाना ही चाहिए। कच्चा आम जिसे कच्ची कैरी भी कहते हैं हमारे स्वाद को बदलने में बहुत कारगर साबित होता है। इसका खट्टा मीठा स्वाद हर किसी का मनपसंद होता है। कच्ची कैरी का एक टुकड़ा खाते ही बचपन की खट्टी मीठी यादें ताजा हो जाती है।

Advertisment

आम की खेती भारत में लगभग 4000 साल पहले से की जा रही है। आम के अनेक प्रकार होते हैं और इन सब का स्वाद, रंग और आकार भी अलग अलग होता है। लेकिन प्रकार कोई भी हो आम तो फलों का राजा ही रहेगा और इसका स्वाद हर किसी की जुबान को मनमुग्ध कर ही देता है। लेकिन यह केवल स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

कच्चे आम के फ़ायदे -

1. गर्मी से दिलाए छुटकारा

कच्ची कैरी का शरबत पीने से हमारे शरीर में डिहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती है। यह सोडियम क्लोराइड और आयरन की कमी पूर्ति भी करता है। यह गर्मियों में अत्यधिक गर्मी से हमारी रक्षा करता है और हमें ठंडक देता है। गर्मी की वजह से बहुत से लोगों की नाक से खून बहने लगता है। कच्चा आम इसके लिए भी बहुत फायदेमंद है।

2. इम्यूनिटी को करे मज़बूत

कच्चा आम एक बहुत अच्छा इम्यूनिटी बूस्टर भी है। यह विटामिन सी, विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं। इसका सेवन करने से हमारे शरीर में बीमारियों से लड़ने वाले सेल्स की फॉरमेशन प्रक्रिया तेज हो जाती है और सेल एक्टिव हो जाते हैं। 

Advertisment

यह हमारी स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में भी मददगार है। कच्चा आम हमारी बॉडी और दिमाग दोनों को ही स्वस्थ रखता है।

3. पाचन प्रक्रिया

कच्चे आम का सेवन करने से पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, एसिडिटी, अपाचन आदि भी ठीक हो जाती है। इसे खाने से हमारा पाचन तंत्र कुछ एंजाइम क्रिएट करता है जो हमारे पाचन क्रिया को गतिशील कर देते हैं। 

एसिडिटी की समस्या को तो केवल कच्चा आम का टुकड़ा खाकर भी दूर किया जा सकता है।

4. दांतों की समस्या

Advertisment

अगर आपके दांतों में दर्द रहता है या फिर मसूड़ों से खून आता है तो आपके लिए कच्चा आम बहुत ही अच्छा खाद्य पदार्थ है। यह विटामिन सी से भरपूर होता है जो इन समस्याओं को दूर करती है।

इसके सेवन से स्कर्वी, एनीमिया और मसूड़ों से खून जैसी समस्याओं के होने का खतरा कम हो जाता है और आपका स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

5. दिल की बीमारी का खतरा कम

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि आम का सेवन करने से दिल की बीमारी का खतरा भी कम होता है। लेकिन यह सच है क्योंकि आम के अंदर मंगीफेरिन नाम का एक एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह कोलेस्ट्रॉल और फैटी एसिड के लेवल को कम करता है। साथ ही यह मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है जो हमारे हृदय के लिए बहुत लाभकारी है।

सेहत