Advertisment

High Fibre: रोज़ खाने वाले हाई फाइबर फ्रूट्स

फलों का सेवन मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी है। फलों में अधिक मात्रा में फाइबर होता है जो पाचन को सुधारने और वजन को बैलेंस करने में भी मदद करता है।

author-image
Kavya Gupta
New Update
High Fibre (freepik)

(Image Source: freepik)

High Fibre Fruits To Consume Daily: फलों का सेवन मानव शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इनमे विटामिन, मिनरल्स और नेचुरल शुगर की भरपूर मात्रा होती है, जो हमारे स्वास्थ्य को फायदे पहुंचाती हैं। ये डाइबिटीज, हृदय रोग और कई अन्य बीमारियों की सुरक्षा में मदद तो करते ही हैं और साथ में शरीर को ऊर्जा भी प्रदान करते हैं। फलों में अधिक मात्रा मे फाइबर भी होता है जो पाचन को सुधारने और वजन को बैलेंस करने में भी मदद करता है। फाइबर हमारे शरीर में जाने वाले भोजन को पचाने में मदद करता है जिससे कब्ज, गैस और आंतों से संबंधित अन्य समस्याएं कम हो सकती हैं।

Advertisment

रोज़ खाने वाले हाई फाइबर फ्रूट्स

1. पपीता

पपीता अनेक स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है, जैसे कि विटामिन C, विटामिन A और फाइबर का स्रोत होना। यह पाचन में मदद करता है और रक्तचाप को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है। इसके अलावा, पपीता कई अन्य पोषण तत्वों का भी एक अच्छा स्रोत है। 

Advertisment

2. बेरीज 

बेरीज एक प्रकार के फलों का ग्रुप को कहा जाता है जैसे स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रसभरी और क्रैनबेरी आदि। ये फल अच्छे पौष्टिक गुणों से भरपूर होते हैं और इनमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन c, फाइबर, विटामिन K, फोलेट और मैग्नीशियम आदि अधिक मात्रा में पाए जाते हैं जो शरीर में रोगों से लड़ने में मदद करता है जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। बेरीज का सेवन दिल के स्वास्थ्य को भी बनाए रखने में मदद कर सकता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहारा प्रदान कर सकता है।

3. सेब

Advertisment

सेब एक अच्छा फाइबर का स्रोत है। इसके अनिन्सोल्यूबल फाइबर और सॉल्यूबल फाइबर शरीर को तंदूर्स्त रखने में मदद करते हैं। यह दोनो तरह के फाइबर पेट में सूजन को कम करने, पाचन को सुधारने, कब्ज दूर करने और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है। 

4. अमरूद

अमरूद में फाइबर, अंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी होता है, जो इम्यून सिस्टम, पाचन तंत्र, डाइबिटीज को कंट्रोल करने ,कब्ज हटाने, दिल को मजबूत रखने में मदद कर सकता है। इसे शाम के समय में ,सीधे खाने या फ्रूट सलाद में शामिल करके आप इसका फायदा उठा सकते हैं।

Advertisment

5. कीवी

कीवी भी एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर का एक बढ़िया सहारा है। इसे रोज अपने आहार में शामिल करने से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है और शरीर निरोग भी बना रह सकता हैं।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

fruits विटामिन कीवी पाचन Consume High Fibre
Advertisment