Advertisment

Home Remedies Underarms: डार्क अंडरआर्म्स को घर पर ऐसे करें साफ

अंडरआर्म्स की स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव और पतली होती है लगातार कपड़े लगने या गर्मी और पसीने से स्किन डार्क हो जाती है और लगातार बहुत समय तक ऐसा होना स्किन को खराब कर देता है जिससे अंडरआर्म्स की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है।अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Home Remedies Underarms (iDiva)

Home Remedies For Dark Underarms(Image Credit - iDiva)

Home Remedies Underarms: डार्क अंडरआर्म्स की समस्या आज कल आम हो चुकी है अक्सर लोगों को इसका सामना करना पड़ता है। जबकि लोग अपने अंडरआर्म्स को साफ़ रखना पसंद करते हैं लेकिन यह आसान नहीं होता है क्योंकि अंडरआर्म्स के डार्क होने के कई कारण होते हैं जैसे-शेविंग, मृत त्वचा का जमा होना, घर्षण, हार्मोनल परिवर्तन या कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स का उपयोग। अंडरआर्म्स की स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसिटिव और पतली होती है लगातार कपड़े लगने से या गर्मी और पसीने से स्किन डार्क हो जाती है और लगातार बहुत समय तक ऐसा होना स्किन को खराब कर देता है जिससे अंडरआर्म्स की समस्या और ज्यादा बढ़ जाती है। लेकिन इसे हम सभी कुछ होम रेमेडीज की मदद से ठीक कर सकते हैं। बस जरूरत है नियमित रूप से ध्यान रखने और कुछ आसान उपायों को अपनाने की। इससे आपके अंडरआर्म भी ठीक हो जायेंगे और आपको कोई और स्किन प्रॉब्लम भी नहीं होगी ना ही ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ेगा। 

Advertisment

जानिए डार्क अंडरआर्म को होम रेमेडीज की मदद से कैसे साफ़ करें 

1. आलू के टुकड़े का इस्तेमाल करें 

आलू में हल्के एसिड और एंजाइम होते हैं जो स्किन को हल्का करने में मदद कर सकते हैं। आलू को पतले-पतले टुकड़ों में काट लें और उन्हें अपने अंडरआर्म्स पर कुछ मिनटों के लिए रगड़ें। रस को सूखने दें फिर गुनगुने पानी से धो लें।

Advertisment

2. नेचुरल वाईटनिंग एजेंट का प्रयोग करें

कुछ प्राकृतिक अवयवों में स्किन को गोरा करने वाले गुण होते हैं। आप एक बड़ा चम्मच बेसन, एक चुटकी हल्दी पाउडर और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं।इस पेस्ट को आप अपने अंडरआर्म्स वाली जगह पर लगाएं और इसे ड्राई होने तक लगा रहने दें फिर हल्के गुनगुने पानी से धोकर सूखा लें।

3. एलोवेरा जेल लगायें

Advertisment

एलोवेरा में सुखदायक और हीलिंग गुण होते हैं जो स्किन को हल्का करने और जलन को कम करने में मदद कर सकते हैं। अपने अंडरआर्म्स पर ताजा एलोवेरा जेल लगाएं और धोने से पहले इसे 20-30 मिनट के लिए छोड़ दें।

4. चंदन का पेस्ट लगाएं

चंदन में त्वचा को गोरा करने वाले गुण और अच्छी फ्रेगरेंस होती है। चंदन पाउडर को गुलाब जल या सादे पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को अपने अंडरआर्म्स वाले एरिया पर लगा लें और सूखने तक छोड़ दें फिर पानी से धोकर सूखा लें।

Advertisment

5. एक्सफोलिएशन करें

अंडरआर्म कएरिया को नियमित रूप से एक्सफोलिएट करने से डेड स्किन सेल्स को हटाने और स्किन के नवीनीकरण को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है। आप बेकिंग सोडा और पानी या नींबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर एक नेचुरल स्क्रब बना सकते हैं। कुछ मिनट तक अंडरआर्म एरिया पर लगाकर गोलाकार गति में धीरे से रगड़ें, फिर धो लें और सुखा लें।

6. नेचुरल ब्राईटनिंग मास्क का उपयोग करें

आप दही, शहद, हल्दी और नींबू के रस जैसी सामग्री का उपयोग करके घर पर मास्क बना सकते हैं। इन सामग्रियों को मिलाकर पेस्ट बना लें और इसे अपने अंडरआर्म्स पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें, फिर पानी से धो लें।

home remedies होम रेमेडीज Underarms डार्क अंडरआर्म
Advertisment