Advertisment

Home Tips For Regular Periods: नियमित पीरियड्स के लिए अपनाएं यह घरेलू उपाय

author-image
Swati Bundela
New Update
period products

आजकल महिलाओं में अनियमित पीरियड की समस्या अत्यधिक होते हैं। इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जैसे हमारे खान-पान से लेकर हमारी दैनिक दिनचर्या और रोजाना की जिंदगी में हमारा स्ट्रेस आदि। अनियमित पीरियड्स के कारण महिलाओं के शरीर में बहुत से बदलाव होते हैं और जिस वजह से उन्हें बहुत सी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्वस्थ रहने के लिए भी आपके पीरियड्स का नियमित तौर पर आना आवश्यक होता है। इसलिए आज हम आपको कुछ घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे जिनकी मदद से आप के पीरियड्स के नियमतता बनी रहेगी।

Advertisment

1. तुलसी का सेवन करें

तुलसी का सेवन करना आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है क्योंकि तुलसी एक प्रकार की प्राकृतिक औषधी है। तुलसी में एंटीऑक्सीडेंट्स और साथ ही कुछ ऐसे जरूरी तत्व पाए जाते हैं जो आपके पीरियड्स को नियमित करने में मदद करते हैं। तुलसी का सेवन करने के लिए आप सीधा तुलसी की पत्तियों का सेवन कर सकते हैं और इसे चाय में मिलाकर भी पी सकते हैं।

2. अदरक का सेवन करें

Advertisment

अदरक की तासीर गर्म होती है। और मानते हैं कि अगर आपके पीरियड्स की डेट निकल जाती है तो आपको गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए इससे पीरियड जल्दी आने में मदद मिलती है। इसलिए अदरक आपके पीरियड को नियमित करने के लिए सहायक होता है इसका सेवन करने के लिए आप अदरक की चाय बनाकर पी सकते हैं।

3. दालचीनी है सहायक

दालचीनी का सेवन करने से आपके पीरियड्स नियमित तौर पर आते हैं साथ ही पीरियड के दौरान होने वाले अत्यधिक दर्द से भी राहत मिलती है। दालचीनी का सेवन करने के लिए आप एक गर्म गिलास दूध में आधा चम्मच दालचीनी डालकर पी सकते हैं।

Advertisment

4. कच्चा पपीता है लाभकारी

पपीते में ऐसे बहुत से तत्व पाए जाते हैं जो आपकी योनि को फाइबर प्रदान करते हैं और पीरियड्स को नियमित तौर पर लाने में सहायक होते हैं जैसे कि आयरन, विटामिन ए, कैल्शियम आदि। अगर आपको लगता है कि आपके पीरियड्स लेट होने वाले हैं तो अपनी डेट आने पर पपीते का सेवन करना शुरू कर दें।

5. दूध में बादाम डालकर पी हैं

एक गिलास दूध में कम से कम 3 से 4 बादाम डालकर गैस पर अच्छे से उबाल लें उसके बाद इसे हल्का ठंडा होने पर पी लें।  बादाम की तासीर गर्म होती है और यह आपके पीरियड्स जल्दी आने में सहायता करता है। अगर आपको अनियमित पीरियड के समस्या है तो आपको बादाम और दूध का मिश्रण पीना चाहिए।

regular periods
Advertisment