/hindi/media/media_files/2025/03/10/kGvbsRycNEJRlCmbVWy9.png)
Image: (Freepik)
How A 30-Minute Walk Every Day Can Change Women Health: आज की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में सेहत का ख्याल रखना हर महिला के लिए बेहद जरूरी है। वैसे तो सेहत के लिए जिम, योग क्लास और कई तरीके आज के समय में सभी के पास मौजूद हैं लेकिन घरेलू महिलाएं या कामकाजी महिलाओं को समय की कमी के चलते और महंगे होने के कारण यह हर किसी के लिए आसान नहीं हो पाता। लेकिन रोजाना 30 मिनट की वॉक महिलाओं के जीवन में बड़ा बदलाव ला सकती है। यह न केवल शरीर को फिट रखती है, बल्कि मानसिक और भावनात्मक सेहत को भी बेहतर बनाती है। जानिए कि 30 मिनट की नियमित वॉक महिलाओं के लिए कैसे फायदेमंद है।
महिलाओं के लिए 30 मिनट वॉक बेनिफिट
वजन को नियंत्रित करने में मददगार
आज के समय में वजन का तेजी से बढ़ना महिलाओं के लिए एक बड़ी समस्या बन गया है। PCOS, गर्भावस्था, बढ़ती उम्र, मेनोपॉज के साथ वजन को कंट्रोल में रखना महिलाओं के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। लेकिन क्या आपके जानती हैं कि सिर्फ 30 मिनट की एक धीमी वॉक से भी आप 100 से 200 या 250 कैलोरी तक बर्न कर सकती हैं! और यह वॉक न सिर्फ वजन कम करने में मदद करती है, बल्कि यह वजन को स्थिर बनाए रखने में भी सहायक होती है। नियमित रूप से टहलने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर की चर्बी भी जल्दी घटती है, इससे महिलाओं की फिटनेस भी बरकरार रहती है।
हृदय स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन
महिलाओं में हृदय संबंधी रोगों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है और इसका मुख्य कारण है अनियमित जीवनशैली और तनाव। वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और हार्ट मसल्स भी मजबूत बनती हैं जो हृदय के लिए काफी फायदेमंद है। साथ ही वॉक करने से ब्लड प्रेशर नियंत्रित रहता है क्योंकि शरीर में ऑक्सीजन का स्तर टहलने से बढ़ता है और बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) bhi कम होता है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करने में भी मदद करता है।
जोड़ो की सेहत में सुधार
बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं को अक्सर घुटनों और जोड़ों में दर्द की समस्या होने लगती है, जिससे कई बार सामान्य गतिविधियाँ करना भी उनके लिए मुश्किल हो जाता है। लेकिन रोजाना 30 मिनट वॉक करने से जोड़ों में लचीलापन (flexibility) बढ़ता है और इससे गठिया (arthritis) और अन्य जॉइंट संबंधी रोगों का खतरा कम होता है। जब आप टहलती हैं तो आपका शरीर अधिक लुब्रिकेंट (lubricant) पैदा करता है जिससे जोड़ों में सूजन कम होती है और दर्द से राहत मिलती है। इसलिए 30 मिनट वॉक हर महिला को अपनी दिनचर्या में शामिल करनी चाहिए।
Muscle Power को बूस्ट करती है
उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं, जिससे उनकी कार्यक्षमता प्रभावित होती है। लेकिन अगर आप रोजाना 30 मिनट वॉक करती हैं तो यह आपकी मांसपेशियों को मजबूती देने का काम करता है। साथ ही जब आप चलती हैं तो आपके पैरों, जांघों, कूल्हों और पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं, जिससे वे पहले से ज्यादा मजबूत बनती हैं। इसके अलावा वॉक करने से बॉडी posture भी सुधरता है और महिलाएं ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करती हैं। खासतौर पर जो महिलाएं दिनभर बैठकर काम करती हैं, उनके लिए आधा घंटा वॉक करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह उनकी muscles को एक्टिव बनाए रखने में मदद करता है।
Bone Density बढ़ती है
महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों के कमजोर होने की समस्या) बेहद आम हो रही है। खासकर 40 की उम्र के बाद जब मेनोपॉज की स्टेज आती है तो कमजोर हड्डियां महिलाओं के लिए कई तरह की परेशानियां पैदा कर सकती हैं और इससे उनकी दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं। लेकिन अगर आप रोजाना 30 मिनट की वॉक को अपने जीवन में शामिल करती हैं तो यह आपकी बोन डेंसिटी (हड्डियों की घनत्व) को बढ़ाने में मदद करता है। वॉकिंग से हड्डियों पर हल्का दबाव पड़ता है, जिससे उनका डेवलपमेंट बेहतर होता है और वे मजबूत बनी रहती हैं। यह हड्डियों के टूटने (fracture) और ऑस्टियोपोरोसिस के खतरे को भी कम करता है।
मानसिक सेहत को बढ़ावा देता है
वॉक करना न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद जरूरी है। आजकल महिलाएं घर-परिवार और करियर के बीच में अत्यधिक मानसिक दबाव और चिंता का सामना करती हैं। लेकिन जब आप खुली हवा में टहलती हैं तो यह आपके दिमाग को रिलैक्स करता है और स्ट्रेस कम करता है। वॉक करने से एंडोर्फिन हार्मोन (खुश रहने वाला हार्मोन) रिलीज होता है, जिससे मूड अच्छा रहता है और डिप्रेशन का खतरा कम होता है। यह सेल्फ-एस्टीम को बढ़ाने और आपको अधिक सकारात्मक और आत्मविश्वासी बनाने में बेहद सहायक है।
Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।