/hindi/media/media_files/2025/02/18/xBWKzDwiFcSTJkKiYk9x.png)
Photograph: (Freepik )
How Appropriate Are Period Panties? Its Advantages And Disadvantages: पैड्स, टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल कप के बाद अब पीरियड पैंटी का मार्केट में आने लगी है। पीरियड पैंटी एक प्रकार की लीक प्रूफ पैंटी है जिसे विशेष रूप से महिलाओं द्वारा पीरियड्स के दौरान उपयोग के लिए बनाया गया है। ये पैंटी आमतौर पर कुछ इस तरह से डिज़ाइन की जाती हैं जो कि वे खून को सोखने और गीलेपन को रोकने में मदद करती हैं। जिससे महिलाओं को आरामदायक और सुरक्षित महसूस होता है। लेकिन इसको लेकर अक्सर महिलाओं में कई तरह सवाल रहते है। जैसे ये कितना सेफ है? क्या इसमें लीक का खतरा रहता है, क्या इससे इंफेक्शन हो सकता है? तो अगर आपके मन में भी ये सवाल है तो आइए जानते है इस आर्टिकल में में पीरियड पैंटी की के फायदे और नुकसान क्या है।
पीरियड पैंटी के फायदे और नुकसान
पीरियड पैंटी के फायदे :
1.कंफर्टेबल
पीरियड पैंटी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह बहुत आरामदायक होती है। सामान्य पैड्स या टैम्पोन की तुलना में, पीरियड पैंटी शारीरिक गतिविधियों के दौरान कहीं ज्यादा स्थिर रहती है। इसमें वेजाइनल एरिया में कोई असहजता नहीं होती, और यह खासकर उन महिलाओं के लिए फायदेमंद है जिन्हें पैड्स या टैम्पोन से रैशेज़ या जलन का सामना करना पड़ता है।
2. रीयूजेबल
पीरियड पैंटी को धोकर बार-बार उपयोग किया जा सकता है, जबकि पैड्स और टैम्पोन को एक ही बार इस्तेमाल के बाद फेंकना पड़ता है। इसका मतलब है कि आपको हर महीने कई पैड्स खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इससे न केवल पैसे की बचत होती है, बल्कि यह एनवायरनमेंट के लिए भी अच्छा होता है।
3. इकोफ्रेंडली
पैड्स और टैम्पोन में प्लास्टिक और सिंथेटिक मटेरियल का इस्तेमाल होता है, जो पर्यावरण के लिए हानिकारक हो सकता है। दूसरी ओर, पीरियड पैंटी को बार-बार उपयोग किया जा सकता है, जिससे डिस्पोजेबल पैड्स या टैम्पोन के मुकाबले कम कचरा होता है। यह पर्यावरण पर दबाव को भी घटाता है।
4. स्मैल कंट्रोलेबल
पीरियड पैंटी में इस्तेमाल किए जाने वाले मटेरियल, एंटी-बैक्टीरियल और स्मैल कंट्रोल के लिए डिज़ाइन की जाती है। इससे न केवल ब्लड अच्छे से अब्जॉर्ब होता है, बल्कि स्मैल भी नहीं आती है। जिससे पूरे दिन ताजगी का अहसास होता है।
5. हर फ्लो के लिए उपयुक्त
पीरियड पैंटी का इस्तेमाल आप कम से लेकर नॉर्मल तक सभी प्रकार के फ्लो के लिए कर सकती है। कुछ ब्रांड्स में अलग अलग फ्लो के हिसाब से पैंटी हैं, जिसे आप अपने फ्लो के अनुसार सही ऑप्शन चुन सकती है।
पीरियड पैंटी के नुकसान
1. प्राइसिंग
पीरियड पैंटी के प्राइस पैड्स और टैम्पोन से अधिक होते है। हालांकि यह एक बार की खरीदारी होती है, लेकिन शुरुआती निवेश अधिक होता है, जो कि हर किसी के बजट में नहीं हो सकता। अगर आप एक सस्ता और इंस्टेंट सॉल्यूशन चाहते हैं, तो पीरियड पैंटी महंगा हो सकता है।
2. सभी प्रकार के फ्लो के लिए उपयुक्त नहीं
अगर आपके पीरियड्स बहुत ज्यादा फ्लो वाले है तो केवल पीरियड पैंटी पर निर्भर न रहे। हेवी फ्लो के दौरान यह पैंटी पूरी तरह से खून को एब्जॉर्ब करने में सक्षम नहीं हो सकती और लीकेज हो सकता है। ऐसे मामलों में, पैड्स या टैम्पोन के साथ इसे उपयोग करना ज्यादा सुरक्षित होगा।
3. धोने और रखरखाव की आवश्यकता
पीरियड पैंटी को धोने और सुखाने में थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है। अगर आप इसे लगातार उपयोग कर रहे हैं, तो इसे सही तरीके से धोने में ज्यादा टाइम लग सकता है। इसके अलावा, बहुत अधिक धोने से कपड़े की क्वालिटी भी कम हो सकती है।
4. सबके लिए सूटेबल नहीं
हर चीज सबको सूट नहीं कर सकती। कुछ महिलाओं को पीरियड पैंटी के मटेरियल से एलर्जी हो सकती है। लेकिन यह बहुत रेयर है, लेकिन फिर भी इसे खरीदने से पहले इसकी सामग्री को जांचना एक अच्छा विचार हो सकता है।