Advertisment

Period Panties vs Sanitary Pads: क्या पीरियड पैंटी सैनिटरी पैड से बेहतर है?

महिलाओं के स्वास्थ्य और हाइजीन के मामले में, पीरियड्स के समय उन्हें सही और सुरक्षित उत्पादों का चयन करना महत्वपूर्ण होता है पीरियड पैंटी एक आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प है, मगर क्या ये सैनिटरी पैड से बेहतर है? आइये इस बारे में जानें-

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
period products.png

Image Credit- Freepik

Period Panties vs Sanitary Pads: महिलाओं के स्वास्थ्य और हाइजीन के मामले में, पीरियड्स के समय उन्हें सही और सुरक्षित उत्पादों का चयन करना महत्वपूर्ण होता है। पीरियड्स के समय उपयोग किए जाने वाले पैड और पीरियड पैंटी में से किसका उपयोग करना बेहतर है, यह बहुत सी महिलाओं के मन में एक सामान्य सवाल है। हालांकि मार्केट में कई और प्रोडक्ट्स भी मौजूद है जैसे मेंस्ट्रुअल कप, टैम्पोन, मेंस्ट्रुअल डिस्क अन्य। ज्यादातर भारत की महिलाएं सैनिटरी पैड का ही इस्तेमाल करती हैं उनका मानना है कि इसे इस्तेमाल करना आसान होता है और उन्हें दिन भर सुरक्षित महसूस करने में मदद करता है। पीरियड पैंटी एक आरामदायक और पर्यावरण अनुकूल विकल्प है, मगर क्या ये सैनिटरी पैड से बेहतर है? आइये इस बारे में जानें-

Advertisment

क्या पीरियड पैंटी सैनिटरी पैड से बेहतर है?

आरामदायक क्या है

पीरियड पैंटी: पीरियड पैंटी को बार बार बदलने की आवश्यकता नहीं होती है और ये पूरे दिन भर इस्तेमाल की जा सकती है। इसे सांस लेने योग्य और एक आरामदायक फिट के साथ डिजाइन किया गया है।

Advertisment

सैनिटरी पैड: सैनिटरी पैड को हर 4 से 6 घंटे बाद बदलने की सलाह दी जाती है और सफाई बनाएं रखने के लिए पूरा दिन इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इसमें स्टेन लगने का खतरा होता है पर कई महिलाओं के लिए ये आरामदायक भी है।

स्मैल की चिंता

पीरियड पैंटी: पीरियड्स के दौरान होने वाली ब्लीडिंग के बाद स्मैल तो आती ही है, ऐसे में पीरियड पैंटी अगर आप पहने तो स्मैल का खतरा पूरी तरह से नहीं रहेगा और इसे इस तरह बनाया है की हवा न रुके।



सैनिटरी पैड: सैनिटरी पैड को अगर समय पर बदला न जाए तो स्मैल आती है और हो सकता है की इस स्मैल के बारे में आपको भले ही पता न चले मगर आपके आस पास मौजूद लोगों को पता चल सकता है।

Advertisment

लागत कितनी है

पीरियड पैंटी: पीरियड पैंटी की लागत भले ही ज्यादा है, मगर इसे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है। खरीदने पर ये आप को महंगी लगेगी मगर फिर सालों तक नहीं खरीदनी पड़ेगी



सैनिटरी पैड: सैनिटरी पैड कई साइज में मिलते है इनका रेट साइज और क्वांटिटी के हिसाब से ही होता है। ये सस्ते होते है मगर आपको इसे हर महीना खरीदना पड़ता है।

नियमित धुलाई

Advertisment

पीरियड पैंटी: पीरियड पैंटी को पीरियड्स के समय रोज़ धोना होता है, इस को एक बार इस्तेमाल करने के बाद अगली बार के लिए धोना पड़ता है। इसमें कई अब्जोरबेंट लेयर्स होती है जितनी बार चाहे धो सकते है और इसका वापस उपयोग कर सकते है।



सैनिटरी पैड: सैनिटरी पैड को आप बदल सकते है इससे किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचा जा सकता है। इसे धोने के जरूरत नहीं होती है और लीकेज न हो इससे पहले इसे बदलना ज़रूरी होता है।

पर्यावरण के अनुकूल

पीरियड पैंटी: दुबारा इस्तेमाल और धोने योग्य होती हैं, जो पर्यावरण को कम कचरे की समस्या से मुक्त करने में मदद करती हैं और एक पर्यावरण-अनुकूल विकल्प प्रदान करती हैं। उचित देखभाल के साथ, ये पैंटी कई वर्षों तक चल सकती हैं।



सैनिटरी पैड: डिस्पोजेबल पैड पर्यावरणीय कंर्ज़व में योगदान करते हैं। कुछ ब्रांड बायोडिग्रेडेबल विकल्प प्रदान करते हैं, लेकिन अधिकांश लैंडफिल में चले जाते हैं, जिससे दीर्घकालिक पारिस्थितिक प्रभाव होता है।

आपके लिए क्या है बेहतर?

महिलाओं को पीरियड्स के दौरान ब्लीडिंग होने पर वही प्रोडक्ट इस्तेमाल करना चाहिए जिसमे वे कंफर्टेबल महसूस करें। आराम और परियावरण के दृष्टिकोण से पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करना एक बेहतर विकल्प होता है, हालांकि कई महिलाएं पीरियड पैंटी को धोने में अनकंफर्टेबल महसूस करती है और ज्यादातर महिलाएं सैनिटरी पैड का ही इस्तेमाल करना उचित समझती है।

sanitary pads मेंस्ट्रुअल कप टैम्पोन Period Panties
Advertisment