Advertisment

Mental health का ध्यान कैसे रखें महिलाएं

आजकल की तनावपूर्ण जिंदगी में मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना अति आवश्यक हो गया है। ऐसे में यह पांच ऐसी बातें हैं जिससे आप अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकती हैं-

author-image
Shruti
New Update
Mental Health  (Pinterest)

How Can Women Take Care Of Mental Health (Image Credit: Pinterest)

How Can Women Take Care Of Mental Health: आजकल की तनावपूर्ण जिंदगी में मेंटल हेल्थ का ध्यान रखना अति आवश्यक हो गया है। ऐसे में यह पांच ऐसी बातें हैं जिससे आप अपनी मेंटल हेल्थ का ख्याल रख सकती हैं-

Advertisment

Mental health का ध्यान कैसे रखें महिलाएं

1. अच्छा आहार

अच्छा आहार केवल फिजिकल हेल्थ ही नहीं मेंटल हेल्थ पर भी प्रभाव डालता है। शरीर की तंदुरुस्ती के लिए पौष्टिक आहार जरूरी है। अपनी दिनचर्या में ताजे फल, हरी सब्जियां और पौष्टिक अनाज शामिल करना ना भूले। यह आपको दिन भर की चुस्ती और फुर्ती देगा जिससे मेंटल हेल्थ भी अच्छी रहेगी।

Advertisment

2. व्यायाम

किसी भी प्रकार का व्यायाम फिजिकल एवं मेंटल हेल्थ दोनों के लिए लाभदायक है। अपनी दिनचर्या में व्यायाम का समय अवश्य रखें। इसमें आप 30 मिनट की वॉक, योग या डांस भी कर सकती हैं। यह मन को सकारात्मक बनाए रखने में मदद करता है।

3. अच्छी नींद

Advertisment

काम के साथ आराम भी उतना ही जरूरी है। अपनी नींद को हमेशा प्राथमिकता दें। 8 घंटे की भरपूर नींद के बाद दिमाग और अच्छे तरीके से काम करने में सक्षम होता है। हमेशा यह याद रखें कि एक निर्धारित समय पर ही सोए और निर्धारित समय पर ही उठे। इससे आपकी स्लीप साइकिल मेंटेन रहेगी। इससे आपकी दिनभर की एनर्जी भी बनी रहेगी।

4. प्रिय जनों का साथ

इस बदलती जिंदगी में अपनों का साथ अत्यंत महत्व रखता है। जब भी आपका मन परेशान हो तब किसी प्रिय जन से बात कर ले। किसी प्रिय इंसान से बात करने के बाद आपका मन हल्का होगा। आप किसी पालतू जानवर के साथ भी खेल सकती है उससे भी शरीर के हैप्पी हारमोंस बढ़ते हैं, जो मन को खुश रखने में मदद करते हैं।

Advertisment

5. वर्तमान में जिए

अक्सर हमारा मन तब परेशान होता है जब या तो हम पास्ट की उलझन में पड़े रहते हैं या फ्यूचर की टेंशन में लगे रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप वर्तमान पर फोकस करें। यह याद रखे की किसी भी प्रकार का रिग्रेट आपके पेस्ट को बदल नहीं सकता ना ही कितनी भी टेंशन करके आप फ्यूचर बदल सकती हैं। यह ध्यान रखना अति आवश्यक है कि वर्तमान पल का नाम ही जीवन है। जीवन के प्रति सकारात्मक भाव रखें। ऐसे आप अपने मेंटल हेल्थ को अच्छा रख सकती हैं।

Advertisment