Advertisment

Delay In Periods? पीरियड्स का कितने दिन लेट होना है ठीक ?

author-image
Swati Bundela
एडिट
New Update
Delay In Periods

अमुमन महिलाओं को 11 से 13 साल की उम्र से पीरियड्स आने लगते हैं। हर महिला का पीरियड्स को लेकर अपना अलग-अलग अनुभव होता है। पीरियड कितने दिन ठहरता है या उस दौरान दर्द और रक्तस्त्राव कितना हुआ है, इन सबको लेकर प्रत्येक महिला का खुद का अलग अनुभव होता है। आमतौर पर एक स्वस्थ मासिक धर्म का चक्र 28 दिन का होता है लेकिन यह भी हर महिला में अलग-अलग होता है। यह चक्र 21 से 35 दिन का भी हो सकता है।

Advertisment

कितने दिन लेट हो सकते हैं पीरियड्स? Delay In Periods 

जैसा कि हमने आपको बताया की मासिक चक्र का समय 21 से 35 दिन का हो सकता है। अगर इसी अवधि से आपको पीरियड्स होते हैं तो आपके पीरियइस नार्मल है  और नियमित है। लेकिन अगर आपको इस अवधि के 2 से 3 दिन बाद तक भी पीरियड्स नहीं आता है तो भी घबराने की आवश्यकता नही हूँ। ऐसा कई बार हो जाता है जो कि सामान्य है।

लेट Menstruation कब हैं चिंता का विषय?

Advertisment

अगर आपको एक बार पीरियड्स आने के बाद दूसरी बार 6 सप्ताह तक पीरियड्स नही आते हैं, तो यह चिंता का विषय होता है। इसके अलावा अगर आपके पीरियड्स 21 से 35 दिनों के चक्र के अलावा 5 से 7 दिनों तक नही आते हैं, तब भी यह लेट पीरियड्स की श्रेणी में आता है जो कि चिंता का विषय है। क्योंकि इसके कई कारण हो सकते हैं और इस तरह आपके पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।

कैसे जाने की आपके पीरियड्स अनियमित हैं?

अनियमित पीरियड्स के बहुत से लक्षण होते हैं जिनसे आप उनकी पहचान कर सकते हैं जैसे कि -

1. अगर आपके पीरियड्स तय चक्र के दिनों से चार या पांच दिन पहले ही आ जाते हैं

2. अगर आपके पीरियड्स तय चक्र के दिनों से 5 से 7 दिन बाद तक भी नही आते हैं

3. अगर एक पीरियड आने के बाद अगले पीरियड में 6 सप्ताह या अधिक का समय लग जाए

4. ऐसी स्थिति हो जाना जहां आपको पता ही ना चले की अगली बार पीरियड्स कब होगे

5. पीरियड्स की कोई तिथि निश्चित ना होना और कभी भी पीरियड्स का आ जाना

6. पीरियड्स के दिनों के दौरान अधिक मात्रा में रक्त के थक्को और रक्तस्त्राव होना

7. ऐसे पीरियड्स जो सात दिनों से अधिक समय तक ठहरते हैं

8. पीरियड्स का लंबे समय तक ना होना और जब होना तो बहुत दिनों तक रक्तस्त्राव का ना रुकना

9. पीरियड्स में असहनीय दर्द और ऐंठन महसूस होना

delay in periods
Advertisment