Advertisment

Ayurvedic Body Detox: आयुर्वेदिक तरीके से शरीर को डिटॉक्स करें

शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका हरी सब्जियों का रस है। आयुर्वेद के अनुसार हरी सब्जियों का रस पीने से हमारी किडनी भी अच्छे से काम करती है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालती है।

author-image
Swati Bundela
10 Nov 2022
Ayurvedic Body Detox: आयुर्वेदिक तरीके से शरीर को डिटॉक्स करें

Ayurvedic Body Detox

शरीर से टॉक्सिंस का बाहर निकलना जरूरी होता है। अगर ऐसा नहीं होगा तो हमारे शरीर में बहुत सी समस्याएं हो सकती हैं। खासकर ऐसे वक्त पर जब त्योहारों का माहौल हो और आप पकवान और मिठाई भरपूर मात्रा में खा रहे हो। ऐसे समय में शरीर को त्योहारों के बाद डिटॉक्स करने की बहुत जरूरत होती है। जिससे आप स्वस्थ रह सकें और साथ ही आपका वजन भी कंट्रोल में रहे। आइए आज जानते हैं अपने शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप किस प्रकार से आयुर्वेदिक तरीकों को अपना सकते हैं।

Advertisment

आयुर्वेद के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के शरीर में त्रिदोष पाए जाते हैं। इन्हें हम वात, पित्त और कफ के नाम से जानते हैं। अगर शरीर में इन तीनों त्रिदोष का संतुलन बिगड़ जाता है तो शरीर में बहुत से हानिकारक तत्व बढ़ जाते हैं। आयुर्वैदिक डिटॉक्स की मदद से आप इन तीनों त्रिदोष को संतुलन में ला सकते हैं।

आयुर्वेदिक समय के अनुसार खाना खाएं

आयुर्वेद के अनुसार आपको अपना खाना सूरज ढलने के साथ-साथ ही खा लेना चाहिए। ऐसा करने से खाना पूछने के लिए भरपूर समय मिलता है। आयुर्वेद के अनुसार आपको शाम में रात का खाना 6 से 7 बजे तक कर लेना चाहिए। यही आयुर्वेद में खाना खाने का सही समय माना गया है। इसके अलावा अगर आप गलत समय पर खाना खाते हैं तो इससे शरीर में एसिडिटी की समस्या होती है साथ ही खाना भी अच्छे से पच नहीं पाता है और पाचन तंत्र में समस्या होती है।

Advertisment

व्यायाम करें

व्यायाम करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है और साथ ही शरीर से हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं। इसीलिए तीनों त्रिदोष को संतुलन में रखने के लिए व्यायाम करना बहुत आवश्यक होता है। इसके लिए आप रोजाना कपालभाति व्यायाम कर सकते हैं। कपालभाति करने से शरीर के हानिकारक तत्व बाहर निकलते हैं।

हरी सब्जियों का रस पिएं

Advertisment

शरीर को डिटॉक्स करने का सबसे अच्छा तरीका हरी सब्जियों का रस है। आयुर्वेद के अनुसार हरी सब्जियों का रस पीने से हमारी किडनी भी अच्छे से काम करती है और शरीर से टॉक्सिंस को बाहर निकालती है। इसके लिए आप खीरे का रस, करेले का रस, लौकी का रस, नींबू का रस और टमाटर आदि का रस पी सकते हैं।

Benefits Of Carrot: गाजर खाने के फायदे हमारी सेहत, त्वचा और बालों के लिए

खूब फल खाएं

शरीर को डिटॉक्सिफाई करने के लिए और वजन को कंट्रोल करने के लिए फाइबर से भरे फलों और सब्जियों को खाना बहुत अच्छा माना जाता है। इसलिए शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए आपको खूब फल खाने चाहिए। इसके लिए आप सीजनल फलों का इस्तेमाल करें।

Advertisment
Advertisment