Advertisment

10 पॉइंट्स में समझें Self Breast Examination को

महिलाओं के लिए अपने ब्रेस्ट की जांच करना अपने स्वस्थ की देखभाल में एक जरूरी कदम है, ब्रेस्ट कैंसर महिलाओ को होने वाली बड़ी समस्याओं में से एक है। जाने कैसे आप खुद से कर सकती है ब्रेस्ट एग्जामिनेशन।

author-image
Niharikaa Sharma
New Update
breastexam.png

(Image Source: Freepik)

Self Breast Examination: महिलाओं के लिए अपने ब्रेस्ट की जांच करना अपने स्वस्थ की देखभाल में एक जरूरी कदम है, ब्रेस्ट कैंसर महिलाओ को होने वाली बड़ी समस्याओं में से एक है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओ में काफी आम है इससे बचने के लिए सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। महिलाए घर पर ही आसानी से सेल्फ एग्जामिनेशन कर सकती है, ऐसा करने से सही समय पर ही अगर ब्रेस्ट में कोई गांठ है पता चल सकता है। इसके लक्षण महिलाओ में एक दूसरे से अलग होते है। इसके कुछ आम लक्षण है जैसे ब्रेस्ट में दर्द, शेप में बदलाव, ब्रेस्ट के आस पास कोई गांठ। जाने कैसे आप खुद से कर सकती है ब्रेस्ट एग्जामिनेशन।

इन पॉइंट्स में समझें सेल्फ ब्रेस्ट एग्जामिनेशन

  • सबसे पहले आप मिरर के सामने खड़े हो जाए।  इसके बाद देखें ब्रैस्ट की साइज, बनावट या आकर और निप्पल में कोई चेंज तो नजर नहीं आ रहे हैं। से आप हाथ को नीचे और सिऱ के पीछे रखकर देख सकते हैं। 
  • इसके साथ ही ब्रेस्ट को ठीक से चेक करे। इस पर कोई डिंपल जैसी शेप तो नही दिख रही या फिर ब्रेस्ट के कलर में चेंज तो नही नजर आ रहा। ब्रेस्ट में किसी तरह की कोई स्वेलिंग तो नही दिख रही।अपने निप्पल को प्रेस कर कर चेक करे कोई डिस्चार्ज तो नही हो रहा है।
  • अगर आप को निपल्स में कोई बदलाव किसी तरह का दिखे तो नोट करे। अगर कोई भी सिंपटम फील हो तो डॉक्टर की सलाह ले।
  • आप ब्रैस्ट को नहाते हुए चेक कर सकते हैं। इस समय स्किन के गीले होने पर आप स्किन को ज्यादा महसूस कर पाएंगे। अपनी ब्रैस्ट को तीन उँगलियों के साथ सर्कुलर मोशन में चेक करें। 
  • आप ब्रैस्ट को लेटकर भी चेक कर सकते है। इसके लिए आपको लेफ्ट कंधे के नीचे सपोर्ट और पिल्लो रख लेना चाहिए। 
  • अपने निप्पल्स को निचोड़ कर चेक करें जिससे आपको डिस्चार्ज के बारे में पता चलेगा। यह डिस्चार्ज किसी भी तरह का हो सकता है जैसे पानी, मिल्की और पीले रंग का हो सकता हैं। कई बार खून हो सकता है। 
  • ब्रेस्ट सेल्फ एग्जामिनेशन से आप घर बैठे ब्रैस्ट को चेक कर सकते हैं। 
  • महिलाओं को रेगुलरली अपने ब्रैस्ट को चेक करते रहना चाहिए। इससे ब्रैस्ट कैंसर से बचाव किया जा सकता है। 
  • यह बहुत आसान तरीका है अगर आप कोई भी बदलाव नजर आ रहे हैं तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। 
  • अगर आपकी फॅमिली में किसी को ब्रैस्ट कैंसर हैं तो इसे करना जरुरी बन जाता है। 
ब्रेस्ट कैंसर ब्रेस्ट एग्जामिनेशन Self Breast Examination
Advertisment