Weight gain: हेल्दी वज़न बढ़ाने में हो रही मुश्किल, अपनाएं ये टिप्स

वज़न कम करना जितना मुश्किल है उतना ही मुश्किल है वज़न बढ़ाना कुछ लोगों के लिए। सबसे बड़ी मुश्किल इसमें आती है भूख न लगना या ज़्यादा खाना न खा पाना। इन आसान तरीकों का इस्तेमाल करके आसानी से वज़न बढ़ाया जा सकता है।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Weight Gain

Weight gain (freepik)

How to gain weight by following simple tips: वज़न बढ़ाना कई लोगों के लिए उतना ही चैलेंजिंग हो सकता है जितना वज़न कम करना। अगर आप दुबले-पतले हैं और अपने शरीर को हेल्दी तरीके से भरपूर बनाना चाहते हैं, तो यह ज़रूरी है कि आप बैलेंस्ड और पोषक तत्वों से भरपूर खाना खाएं और एक नियमित लाइफ़स्टाइल अपनाएं। अक्सर लोग वज़न बढ़ाने के लिए जंक फूड या तली-भुनी चीज़ों का सहारा लेते हैं, लेकिन इससे हैल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। वज़न बढ़ाने का सही तरीका है कि आप धीरे-धीरे और स्टेबल रूप से अपने शरीर को ज़रूरी कैलोरी, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्बोहाइड्रेट्स दें। इसके साथ-साथ एक्सरसाइज, विशेष रूप से वेट ट्रेनिंग, आपकी मसल्स को बढ़ाने में मदद कर सकती है। इस आर्टिकल में हम आपको कुछ आसान और असरदार तरीकों के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप सुरक्षित और हैल्थी तरीके से अपना वज़न बढ़ा सकते हैं।

Advertisment

हेल्दी वज़न बढ़ाने में हो रही मुश्किल, अपनाएं ये टिप्स

1. कैलोरी सरप्लस में खाएं 

वज़न बढ़ाने के लिए सबसे ज़रूरी चीज़ है कि आप अपनी रोज़ाना की ज़रूरत से ज़्यादा कैलोरी का खाएं। आपको अपने मेंटेनेंस लेवल से 300–500 ज़्यादा कैलोरी रोज़ लेनी चाहिए। इसके लिए आप अपनी डाइट में कैलोरी से भरे हुए चीजें जैसे केला, शकरकंद, घी, मक्खन, सूखे मेवे, और हेल्दी ऑयल्स शामिल कर सकते हैं।

Advertisment

2. प्रोटीन रिच डाइट

वज़न बढ़ाने का मतलब सिर्फ चर्बी बढ़ाना नहीं होता, बल्कि मसल्स बनना भी जरूरी होता है। इसके लिए प्रोटीन बेहद ज़रूरी है। रोज़ अपने शरीर के हर एक किलो वजन के हिसाब से लगभग 1 ग्राम प्रोटीन खाएं। 

3. स्ट्रेंथ ट्रेनिंग

Advertisment

शरीर में मसल्स बढ़ाने के लिए आपको रेगुलरली एक्सरसाइज करना चाहिए, खासतौर पर वेट लिफ्टिंग। ये न केवल वज़न बढ़ाने में मदद करता है, बल्कि आपको फिट और ताकतवर भी बनाता है। शुरुआत में आप ट्रेनर की मदद ले सकते हैं या घर पर बेसिक एक्सरसाइज से शुरू कर सकते हैं।

4. पानी न पीए

खाने से पहले बहुत सारा पानी पीने से पेट जल्दी भर जाता है, जिससे आप कम खा पाते हैं। इससे शरीर को ज़रूरी कैलोरी नहीं मिल पाती और वज़न बढ़ाना मुश्किल होता है। खाना खाने के लगभग 30 मिनट बाद पानी पीना बेहतर होता है।

Advertisment

5. बार बार खाएं 

एक बार में ज़्यादा खाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए दिन में 5–6 बार खाएं। छोटे-छोटे हिस्सों में खाना जैसे स्नैक्स, नट्स, मिल्क शेक्स या ड्राई फ्रूट्स को लगातार खाएं। इससे शरीर को लगातार एनर्जी और पोषण मिलता रहेगा।

weight gain प्रोटीन