Period Pain: पीरियड के दिनों में दर्द से इन तरीकों से पाएं राहत

ऐसे ही कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार दर्द इतना बढ़ जाता है कि उनकी डेली लाइफ भी डिस्टर्ब हो जाती है। चलिए आज हम बात करते हैं कि कैसे महिलाएं पीरियड्स के दिनों में दर्द से राहत पा सकती हैं-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Period Pain

(Image Credit: Stayfree)

How To Get Relief From Period Pain: महिलाओं के पीरियड्स के दिन आसान नहीं होते हैं। इन दिनों में उन्हें बहुत सारे बदलावों में से गुजरना पड़ता है। कुछ महिलाएं अपने बिस्तर में से भी नहीं उठ पाती है। यह उन्हें हर महीने होता है। ऐसे ही कुछ महिलाओं को पीरियड्स के दिनों में दर्द का सामना करना पड़ता है। कई बार दर्द इतना बढ़ जाता है कि उनकी डेली लाइफ भी डिस्टर्ब हो जाती है। ऐसी स्थिति में भी महिलाएं घर के और ऑफिस के काम करती हैं। उन्हें इसके लिए कोई स्पेशल ट्रीटमेंट भी नहीं मिलता है। बहुत सारी महिलाओं के पास हो कोई ऑप्शन भी नहीं होता है। चलिए आज हम बात करते हैं कि कैसे महिलाएं पीरियड्स के दिनों में दर्द से राहत पा सकती हैं-

Advertisment

पीरियड के दिनों में दर्द से इन तरीकों से पाएं राहत

हीट अप्लाई करें: पीरियड के दिनों मे हीट अप्लाई करने से भी दर्द से राहत पा सकते हैं। हीट अप्लाई करने के लिए आप गर्म पानी की बोतल या फिर हीटिंग पैड को इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें आप अपने पेट या पेट के निचले हिस्स पर अप्लाई करें। इससे आपके मसल्स रिलैक्स होंगे और ब्लड फ्लो में सुधार आएगा। इसके साथ ही आप हॉट शावर भी ले सकते हैं।

एक्सरसाइज: हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करने से भी आपको पीरियड पेन से राहत मिल सकती है। बहुत सारे लोग सोचते हैं कि दर्द में एक्सरसाइज नहीं करते हैं लेकिन पीरियड में ऐसा नहीं है। आप योगा, स्विमिंग, वॉकिंग या फिर जॉगिंग कर सकते हैं जिससे एंडोर्फिन रिलीज होगा जो प्राकृतिक तरीके से पेन को कम करने का काम करता है।

Advertisment

स्ट्रेस कम करें: जब आप स्ट्रेंस लेते हैं तो बारे में पीरियड में दर्द होने लगता है इसलिए आप अपने स्ट्रेस को कम करने का प्रयत्न कीजिए। इसके लिए आप मेडिटेशन, योग या फिर ब्रीदिंग तकनीक का सहारा ले सकते हैं। इससे आपके दिमाग में स्ट्रेस भरे विचार आ रहे हैं, उनसे राहत मिलेगी और आप रिलैक्स महसूस करेंगे।

मसाज भी मददगार: मसाज करने से भी आपको पीरियड क्रैंप्स से रात मिल सकती है। आप मसाज खुद भी करवा कर सकते हैं या फिर किसी से करवा सकते हैं। इससे आपके मसल रिलैक्स होंगे और क्रैंप्स से राहत मिलेगी। मसाज के लिए आप लोशन, कोकोनट ऑइल या फिर मसाज ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही आप एसेंशियल ऑइल के साथ भी मसाज कर सकते हैं।

डाइट में कर बदलाव: पीरियड के दिनों मे डाइट में बदलाव करने से आपको क्रैंप्स से राहत मिल सकती है। इन दिनों आपको अपनी डाइट में ओमेगा 3, फैटी एसिड, सब्जियां, फल और लीन प्रोटीन आदि शामिल करने चाहिए। इसके साथ ही आप खूब सारा पानी पिएं ताकि आपकी बॉडी डिहाइड्रेट ना रहे। इसके साथ ही आप हर्बल टी का भी सेवन कर सकते हैं, इससे भी आपको दर्द को कम करने में मदद मिलेगी।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।