National Vaccination Day: बच्चों को वैक्सीन के लिए किस तरह करें रेडी

ब्लॉग | पेरेंटिंग | हैल्थ: बच्चे को टीका लगवाने से पहले उसकी जानकारी के बारे में विस्तार से बताएं। समझाएं कि यह भविष्य में होने वाली बीमारियों से बॉडी को प्रोटेक्ट करेगा। आज हम आपको बताएंगे किस तरह आप अपने बच्चे को वैक्सीन के लिए प्रिपेयर कर सकते हैं-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Vaccine

National Vaccination Day

National Vaccination Day: बच्चों को पैदा करने से लेकर बड़ा करने तक पेरेंट्स की बहुत सी रिस्पाॅसिबिलिटी होती है जिन्हे पेरेंट्स जीवनभर निभाते हैं। बच्चे के पैदा होने के बाद पहला मुख्य कार्य होता है बच्चे को टीका लगवाना। जिसके लिए शुरूआत में ना बच्चा प्रिपेयर होता है और ना ही पेरेंट्स। बच्चो के टीका लगवाना आसान काम नहीं होता। जब बच्चा बोलने लगता है तो उसके मन में कई सवाल होते हैं कि वैक्सीन क्या है, इससे क्या फायदा होगा आदि। बच्चे को टीका लगवाने से पहले उसकी जानकारी के बारे में विस्तार से बताएं। समझाएं कि यह भविष्य में होने वाली बीमारियों से बॉडी को प्रोटेक्ट करेगा। आज हम आपको बताएंगे किस तरह आप अपने बच्चे को वैक्सीन के लिए प्रिपेयर कर सकते हैं।

How to prepare your child for vaccine

1. बताएं वैक्सीन जरूरी क्यों है 

Advertisment

अपने बच्चे को सबसे पहले यह बताएं की वैक्सीन उनके लिए क्यों जरूरी है। उन्हें बताएं कि वैक्सीन ना केवल उन्हें जर्म्स से प्रोटेक्ट करती है। बल्कि दूसरों को भी आपके जर्म्स से प्रोटेक्ट करती है। उन्हें बताएं कि यदि आप वक्सीनेटेड होंगे तो आप बीमार नहीं होंगे जिसकी वजह से आपके जर्म्स दूसरों में नहीं फैलेंगे।

2.  बच्चे की फीलिंग को समझें

वैक्सीन लगवाने से पहले आप अपने बच्चे से बात करें उनसे पूछे कि उन्हें वैक्सीन के समय कैसा फील होता है। वह यदि आपके सामने है डर महसूस करते हैं तो उन्हें शांत करें। उन्हें बताएं कि केवल छोटी सी पिंच जितना उन्हें महसूस होगा। कुछ भी ऐसा ना कहें जिससे उनका डर और अधिक बढ़ जाए।

3. आरामदायक डिस्ट्रक्शन बनाएं

आप जब वैक्सीन का अपॉइंटमेंट तय कर लें। उसके बाद अपने बच्चे को डॉक्टर के पास लेकर जाएं साथ में आप उसका फेवरेट टॉय भी लेकर जा सकती है या फिर इंजेक्शन देने के समय पर आप उससे उसकी मनपसंद कहानियां सुना सकती हैं। अपने बच्चे को बताएं कि वह बहुत ब्रेव और स्ट्रांग है।

4.  बच्चे को शांत करें

Advertisment

बच्चे के वैक्सीन लगने के बाद वैक्सीन के साइड इफेक्ट के बारे में डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर से पूछें कि उन्हें वैक्सीन लगने के बाद किस तरह बच्चे की एक्स्ट्रा केयर करनी चाहिए वैक्सीन लगने के बाद कुछ दिन अपने बच्चे को ज्यादा अटेंशन दे।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

VACCINE National Vaccination Day child vaccination