Slow Down Aging process: बढ़ती उम्र के लिए करें यह आयुर्वेदिक उपचार

Swati Bundela
17 Oct 2022
Slow Down Aging process: बढ़ती उम्र के लिए करें यह आयुर्वेदिक उपचार Slow Down Aging process: बढ़ती उम्र के लिए करें यह आयुर्वेदिक उपचार

बढ़ती उम्र के शुरुआती लक्षणों को कम करने के लिए सभी अलग-अलग उपायों का इस्तेमाल करते हैं। कोई अधिक ब्यूटी प्रोडक्ट पर खर्च करता है तो कोई योगा और रोजाना एक्सरसाइज को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हमारा गलत आहार भी हमारे जल्दी उम्र बढ़ने के लक्षणों को न्योता देता है। लेकिन कुछ ऐसे आयुर्वेदिक उपाय हैं जिनका इस्तेमाल करके आप बढ़ती उम्र के लक्षणों को बहुत हद तक कम कर सकते हैं। चेहरे पर झुर्रियों का आना, बालों का सफेद होना, आंखों के नीचे काले घेरों का आ जाना, आदि यह सभी बढ़ती उम्र के लक्षण है। आइए आपको बताते हैं ऐसे आयुर्वेदिक उपायों के बारे में जो आपके बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम कर सकते हैं।

1. एलोवेरा

एलोवेरा हमारी त्वचा से संबंधित बहुत सी समस्याओं को दूर करता है। त्वचा पर किसी प्रकार की एलर्जी, मुंहासे यह सूजन की समस्या में एलोवेरा जेल लगाने से बहुत राहत मिलती है। एलोवेरा जेल बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करता है। यह हमारी लचीली त्वचा को टाइट बनाता है और शरीर से गर्मी निकालने में बहुत मदद करता है।

2. नीम

नीम को बुढ़ापा विरोधी दवा भी कहा जाता है। यह त्वचा के बहुत से रोगो से बचाने में लाभकारी होता है और इसमें एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह हमारे शरीर की गर्मी को कम करने में मदद करता है। अगर आप नीम के पत्तो का सेवन रोज सुबह खाली पेट करते हैं तो इससे खून साफ होता है और बढती उम्र के लक्षण भी कम होते हैं।

3. आंवला

आंवले की तासीर ठंडी होती है जो कि हमारे शरीर से गर्मी निकालने में मददगार होती है। आवंले में बहुत से तत्व पाए जाते हैं जैसे कि साइट्रिक एसिड, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, पानी, फाइबर, सैलूलोज आदि। आंवला शरीर में वात, पित्त, कफ को कम करता है और साथ ही उम्र बढ़ने के लक्षणों को कम करता है।

4. चंदन

चंदन भी ठंडा होता है और यह हमारी त्वचा की बहुत ही समस्याओं को कम करने में मदद करता है जैसे कि खुदरापन, एलर्जी और खुजली आदि। चंदन आपको जवान बनाने वाले गुण रखता है और साथ ही इसमें एंटीटॉक्सिन गुण भी पाए जाते हैं। चंदन को नारियल के तेल में मिलाकर मालिश करने से आपके उम्र बढ़ने के लक्षणों में कटौती होती है।

5. गुलाब जल

गुलाब जल भी हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। गुलाब जल की तासीर ठंडी होती है। यह भी हमारी त्वचा से संबंधित बहुत सी समस्याओं में राहत दिलाता है। गुलाब जल में विटामिन-सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है और विटामिन-सी हमारी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है। गुलाब जल का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा मे निखार आता है और वह चमकदार बनती है।

अगला आर्टिकल