Advertisment

Vitamin C Rich Foods: विटामिन C कौन-कौन से फ़ूड से मिलता है

author-image
Rajveer Kaur
New Update
skin care

संतुलित भोजन स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा आहार है। आपको अपने फ़ूड में खनिज पदार्थ, विटामिन, फ़ाइबर आदि सभी चीजें शामिल करनी चाहिए। आजकल बीमारियाँ भी इसी कारण ज़्यादा बढ़ रही है क्योंकि हम संतुलित भोजन नहीं खाते है।विटामिन C भी हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा है। आगे अब सर्दियों के मौसम में इसकी ज़रूरत और बढ़ जाएँगी। इसके हमारी सेहत को भी बहुत सारे फायदे है। हम सबको पता ही है ऑरेंज में सबसे ज़्यादा विटामिन C मिलता है। आज हम आपको बताएँगे कि सबसे ज़्यादा विटामिन किन खाद्य पदार्थों  से मिलता है।

Advertisment

Vitamin C rich food - 

1. अमरूद
अमरूद तों हम सब खाते है।यह भी विटामिन C से भरपूर होता है।अगर हम एक अमरूद उसमें उसके वजन से भी ज़्यादा विटामिन C डाला जाता है।जिससे आपका ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल रहता है।

2. अनानास
अनानास में भी भारी मात्रा में विटामिन C होता है।यह आपकी इम्यून शक्ति को भी बढ़ाता है जिससे आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।यह आपको सेहतमंद रखता है।इसलिए इसे अपनी डायट में ज़रूर शामिल करें।

Advertisment

3. कीवीज़
एक मीडीयम साइज़ के कीवी में 56mg विटामिन होता है। इससे आपके शरीर में ब्लड प्लेट्लेट्स पर प्रभाव डालता है।इसके अलावा यह भी इम्यून सिस्टम को सेहतमंद बनाता है।विटामिन C की कमी होने पर इसका सेवन करें।

4. लेमन(निम्बू)
लेमन भी विटामिन C का अच्छा सोर्स है।अगर 100 ग्राम लेमन में 53mg विटामिन C होता है।यह एंटी-ऑक्सीडैंट भी है।इससे आपका कोलेस्ट्रॉल भी कम रहता है।

5. स्ट्रोबेरी 
स्ट्रोबेरी  में भी अच्छी मात्रा में विटामिन C होता है। इसमें संतरे में से ज़्यादा होता है।वैसे तो इसको antioxidant  की वजह से जाना जाता है।यह फ़ाइबर से भी भरपूर होती है।

Advertisment

6. आम
आम भी विटामिन C का अच्छा साधन हैं।यह भी आपकी इम्यून के बढ़ने में मदद करते है।हरे आमों में ज़्यादा विटामिन C होता है।

7. ब्रोकोली
ब्रोकोली एक अच्छी सब्ज़ी है जो विटामिन C से भरपूर होती है।इसका सेवन करने से आपको 132mg तक विटामिन C मिल सकता है।

8. पालक
पालक आयरन के साथ-साथ विटामिन C का भी अच्छा सोर्स है।यह आपकी इम्यून सिस्टम को मज़बूत करती है।

Advertisment

9. टमाटर 
टमाटर तो भारतीय खाने में शामिल ही होता है। यह भी विटामिन C का अच्छा सोर्स है।इसको आप किसी भी तरीक़े से इस्तेमाल कर सकते है जैसे जूस या फिर सूप में कर सकते है।इसे आप तड़के में भी डाल सकते या आप इसका सलाद बना सकते है।

10. पपीता 
पपीता हमारी सेहत के लिए बहुत अच्छा फल है।इसमें भी विटामिन होता है।एक पपीते से  आपको 88.3mg तक विटामिन C प्राप्त हो सकता है।

Advertisment