Advertisment

Eye Care: नज़रअंदाज़ न करें आंखों की देखभाल

हैल्थ/ ब्लॉग : अकसर हम आंखों की देखभाल नज़रअंदाज़ कर जाते हैं जिससे आगे चलकर हमें गंभीर परेशानियों से जूझना पड़ जाता है। आंखों की रोशनी से हाथ धोना पड़ जाता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
आंखों की देखभाल

आंखों की जांच कराते रहने से आंख से जुड़ी परेशानियों से बचा जा सकता है

Eye Care: आंखें ही न हों तो ये ख़ूबसूरत संसार न दिखें। जी हां, आंखों से रहित जीवन की कल्पना भी मुश्किल है। ऐसे में ज़रूरी है आप अपनी आंखों का ध्यान रखें, इसके साथ ही जो लोग आंखों से रहित हैं उनका भी। अकसर हम आंखों से जुड़ी समस्याओं को नज़रअंदाज़ कर देते हैं जिससे कई आंखों की समस्याएं आगे जाकर गंभीर परिणाम ले लेती हैं। किसी भी तरह की आंखों की समस्या का परिणाम आंखों को नज़रअंदाज़ करना है। आइए जानें आंखों की देखभाल कैसे करें :-

Advertisment

कैसे करें आंखों की देखभाल

  • पानी : दिन में दो-तीन बार अकसर आंखों को साफ़ पानी से और ठंडे पानी से धोते रहें। इससे किसी भी तरह की आंखों में जमी धूल या पॉल्यूशन के कण साफ़ हो जाएंगे और आंखों को नुक़सान नहीं पहुंचाएंगे। 
  • आराम : कम्प्यूटर पर काम करने के दौरान पंद्रह या आधे घंटे बाद ब्रेक लेते रहें। इससे आंखों में हो रहा तनाव दूर होगा। आंखों को आराम मिलेगा। 
  • धूप : तेज़ धूप में जाने से पहले आंखों में किसी अच्छे गॉगल्स का प्रयोग करें। इससे धूप से निकलने वाली किसी भी तरह की ख़तरनाक किरणें आंखों पर असर नहीं करेंगी। 
  • डाइट : खाने में अच्छी डाइट लें। विटामिन ए आंखों के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा खाने में फल, ताज़ी हरी सब्ज़ी, ताज़ी सब्ज़ी का प्रयोग करें। पानी की मात्रा रोज़ाना अच्छी लें। 
  • नींद : आंखों के लिए नींद बहुत ज़रूरी है। रोज़ाना 7-8 घंटे की नींद अवश्य लें। इससे किसी भी तरह का आंखों में तनाव दूर होगा और आंखें स्वस्थ रहेंगी। 
  • एक्सर्साइज़ : समय-समय पर आंखों से जुड़ी एक्सर्साइज़ करते रहें। आंखों की एक्सर्साइज़ से आंखों से जुड़ी मासपेशियां कमज़ोर नहीं होतीं, रोशनी बची रहती है और आंखों में किसी भी तरह का तनाव दूर होता है। 
  • डिजिटल डिवाइसिस : देर रात डिजिटल डिवाइसिस पर काम न करें। कम्प्यूटर स्क्रीन या मोबाइल और टीवी का प्रयोग देर रात न करें। सोने से लगभग एक घंटे पहले इन सब से दूरी बना लें।
  • नशीले पदार्थ : नशीले पदार्थ जैसे धूम्रपान और शराब आदि आंखों को बर्बाद कर देते हैं। इनका सेवन न करें। इससे मोतियाबिंद और अन्य आंखों की बीमारियां पैदा हो जाती हैं।
  • खेल : खेल के दौरान आंखों का ध्यान रखें। किसी भी तरह आंखों से न खेलें। बच्चों को आंखों के प्रति विशेष रूप से सलाह दें। बचाव का तरीक़ा बताएं। आंखों से जुड़े मेकअप प्रोडक्ड्स अच्छे ब्रांड के लें।
Advertisment

इस तरह आंखों की देखभाल करने से आप आंखों की रौशनी बचा सकेंगे। ध्यान रहे, आंखों की रोशनी बहुत क़ीमती होती है। ऐसे में किसी भी तरह का आंखों से खिलवाड़ न करें। आंखों में किसी भी तरह की तक़लीफ़ उठने पर आंखों के विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें। आंखों की समय-समय पर जांच कराते रहें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Eye आंखों की देखभाल आंखों Eye Care
Advertisment