Advertisment

Carrot Benefits: गाजर के फ़ायदे और उसका सेहत पर प्रभाव

जाड़ों में गाजर बहुतायत में आती है। ऐसे में गाजर ज़्यादा से ज़्यादा खानी चाहिए। गाजर में विटामिन्स, मिनरल्स और फ़ाइबर पाए जाते हैं। आइए जाने इस हैल्थ ब्लॉग में गाजर खाने के फ़ायदे

author-image
Prabha Joshi
20 Jan 2023
Carrot Benefits: गाजर के फ़ायदे और उसका सेहत पर प्रभाव

गाजर का सेवन महिलाओं के लिए लाभप्रद है

Carrot Benefits: जाड़ों में गाजर बहुतायत में आती है। ऐसे में गाजर ज़्यादा से ज़्यादा खानी चाहिए। गाजर में विटामिन्स, मिनरल्स और फ़ाइबर पाए जाते हैं। गाजर एक सब्ज़ी है जो अलग-अलग रंग में पाई जाती है। इसे लाल, नारंगी और काले रंग में देखा जा सकता है। वैसे तो गाजर अब बारहमासी उपलब्ध रहती है फिर भी जाड़ों में गाजर का प्रयोग हल्वे के रूप में सबसे ज़्यादा होता है। जाड़े का समय और गाजर का हल्वा न हो ऐसा कैसे हो सकता है! इसके साथ ही गाजर का प्रयोग अचार, सब्ज़ी, जूस, सलाद के रूप में भी किया जाता है। महिलाओं के लिए गाजर आइरन का एक अच्छा सोर्स है। ऐसे में महिलाएं गाजर के सेवन से अपनी सेहत में सुधार ला सकती हैं। जानिए क्या है गाजर के गुण :-

Advertisment
  1. एनीमिया दूर करता है : गाजर में आइरन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन करने से शरीर में रेड ब्लड सेल्स बढ़ती हैं जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर अच्छा होता है। इससे एनीमिया नहीं होता।
  2. तंदरुस्ती लाता है : गाजर गुड एनर्जी सोर्स है। ऐसे में किसी भी रूप में गाजर के सेवन से शरीर में तंदरुस्ती आती है। गाजर को पकाए बिना सेवन करने से गाजर से ज़्यादा पौष्टिकता मिलती है। गाजर का जूस लाभप्रद है। 
  3. तनाव दूर करे : गाजर के सेवन से मानसिक बीमारियां दूर होती हैं। इससे तनाव नहीं होता। यह मस्तिष्क के लिए पोषण का काम करती हैं। 
  4. पाचन बढ़ाता है : गाजर को सलाद के रूप में लेने से पाचन अच्छा होता है। भूख बढ़ती है। गाजर में फ़ाइबर की मात्रा होने से पेट में क़ब्ज़ नहीं होता और न ही अल्सर जैसी शिक़ायत होती है। गाजर से एसिडिटी भी नहीं होती। 
  5. इम्यूनिटी बूस्ट करे : गाजर का सेवन इम्यूनिटी बूस्ट करता है। ऐसे में रोज़ाना गाजर खाने से शरीर में ख़ांसी-ज़ुकाम जैसी शिकायत नहीं होती। डेली गाजर का हल्वा इम्यूनिटी बढ़ाता है। 
  6. आंखें तेज़ करता है : रोज़ाना गाजर के सेवन से आंखों की बीमारियां नहीं होतीं। आंखें तेज़ होती हैं। गाजर के जूस का सेवन आंखों के लिए लाभप्रद है। 
  7. त्वचा के लिए अच्छा : गाजर त्वचा को कोमल बनाता है। इससे सेवन से नई सेल्स बनती हैं। त्वचा में चमक आती है। चेहरे में तेज़ आता है। 

इस तरह गाजर के नियमित सेवन से शरीर में किसी तरह की कमी नहीं रहती। शरीर में ताक़त रहती है और उत्साह बना रहता है। 

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment