Health Tips: गैस की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये घरेलू उपाय

पेट में गैस बनना आज के समय में एक आम बात बन गई है। कभी-कभी तो यह असहज और कष्टदायक दर्द का भी रूप ले लेता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन घरेलू नुस्खे, जो आपको गैस की समस्या से तुरंत राहत दिला सकते हैं।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Stomach Gas img .png

If You Are Troubled By Gas Problem Then Try These Best Home Remedies: पेट में गैस बनना आज के समय में एक आम बात बन गई है। कभी-कभी तो यह असहज और कष्टदायक दर्द का भी रूप ले लेता है। कई बार यह गलत खान-पान, खराब डाइजेशन की वजह से भी हो जाता है। साथ ही इसके और भी कई  कारण होते  है जैसे, ज्यादा तली-भुनी चीजें खाना और कम शारीरिक गतिविधि भी इसके मुख्य कारण हो सकते हैं। गैस की समस्या से राहत पाने के लिए महंगी दवाइयों की बजाय कुछ आसान और असरदार घरेलू उपायों को अपनाकर इसे ठीक किया जा सकता  हैं। आइए जानते हैं ऐसे 5 बेहतरीन घरेलू नुस्खे, जो आपको गैस की समस्या से तुरंत राहत दिला सकते हैं।

Advertisment

गैस की समस्या से है परेशान तो अपनाए ये घरेलू उपाय

1. अजवाइन और काला नमक खाएं 

कई बार गलत खाने की वजह से काफी पेट में एसिडिटी  बनने लगती है और यह एक भयानक रूप ले लेती है। इन सबसे बचने के लिए हमें अजवाइन का सेवन करना चाहिए यह पेट से गैस को बाहर निकालने में बहुत फायदेमंद होती है। आप आधा चम्मच अजवाइन में थोड़ा सा काला नमक मिलाएं और गुनगुने पानी के साथ लें। चाहें तो आप इसे गर्म पानी में उबालकर भी पी सकते हैं। 

Advertisment

2. सौंफ और अदरक का सेवन करें 

सौंफ और अदरक दोनों ही हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से कई तरह की बिमारियों से बचा जा सकता है।  खाना खाने के बाद आधा चम्मच सौंफ खाने से पेट सी जुड़ी समस्याओं से राहत मिलती है। इसी के साथ अदरक को पानी में उबालकर उसमें शहद मिलाकर चाय के रूप में पिएं इससे गैस की परेशानी दूर रहती है। 

3. हींग का करें उपयोग

Advertisment

हींग का सेवन हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है।  हींग से गैस को जल्दी कम किया जा सकता है साथ ही यह सबसे असरदार उपायों में से एक माना जाता है। एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर पिएं। हींग को पानी में मिलाकर पेस्ट बनाएं और इसे पेट पर लगाएं। इससे गैस में तुरंत राहत मिलती है।

4. गर्म पानी और नींबू का सेवन करें 

जब पेट में गैस और दर्द जैसी समस्या होती है तो अकसर हम गर्म पानी का उपयोग करते है। आप इसे इस प्रकार लें,  गुनगुने पानी  में नींबू मिलाकर पीए इसे पीने से पेट की गैस आसानी से बाहर निकल जाती है। हर सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू निचोड़कर पिएं साथ ही चाहें तो इसमें आप थोड़ा शहद भी मिला सकते हैं। यह मिश्रण पेट की समस्या को दूर करता है। 

Advertisment

5. रोज योग और एक्सरसाइज करें

गैस की समस्या से हर कोई परेशान है यह परेशानी पढ़ती जा रही है। इस समस्या से  छुटकारा पाने के लिए शारीरिक गतिविधि बेहद जरूरी है। आपकों अपने लाइफस्टाइल में इन एक्सरसाइज और योग को शामिल करना होगा जैसे,  पवनमुक्तासन,  यह पेट से गैस को तुरंत बाहर निकालने में मदद करता है। वज्रासन – खाने के बाद 5-10 मिनट वज्रासन में बैठने से पाचन तंत्र बेहतर होता है। खाने के बाद हल्की सैर करने से भी गैस की समस्या कम होती है।

 

Digestion Food Health Tips Digestive Health improves digestion Tips For Better Digestion Digestion Problem