Health Tips: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में हो सकते हैं ये नुकसान

कोलेस्ट्रॉल शरीर में पाया जाने वाला एक फैटी पदार्थ है, जो आपके हार्मोन बनाने और कोशिकाओं की रक्षा करने जैसे कई जरूरी कार्यों में सहायक होता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं।

author-image
Udisha Mandal
New Update
Increasing Cholesterol Can Cause These Damages In The Body

Photograph: (freepik)

Increasing Cholesterol Can Cause These Damages In The Body: कोलेस्ट्रॉल शरीर में पाया जाने वाला एक फैटी पदार्थ है, जो आपके हार्मोन बनाने और कोशिकाओं की रक्षा करने जैसे कई जरूरी कार्यों में सहायक होता है। लेकिन जब इसकी मात्रा शरीर में जरूरत से ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह कई गंभीर बीमारियों का कारण भी बन सकता है। खासकर “एलडीएल” यानी (बुरा कोलेस्ट्रॉल) अगर शरीर में बढ़ जाए, तो यह हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है। आइए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में क्या बदलाव होते हैं।

Advertisment

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में हो सकते हैं ये नुकसान 

1. कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के नुकसान

1. हृदय रोग होना

जब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक हो जाती है, तो यह धमनियों में जमा होकर उन्हें संकरा और कठोर बना देता है। इससे ब्लड फ्लो में रूकावट होता है और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है।

2. स्ट्रोक का खतरा बढ़ना

ज्यादा कोलेस्ट्रॉल दिमाग की रक्त नलिकाओं को ब्लॉक कर सकता है, जिससे ब्रेन में ऑक्सीजन की कमी के कारण ऑक्सीजन अच्छे से नहीं पहु्ंच पाता है और इससे स्ट्रोक जैसी स्थिति बन सकती है।

3. पैरों में ब्लड फ्लो की समस्या

Peripheral Artery Disease (PAD) एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों की नसों में ब्लॉकेज हो जाता है। इसके कारण आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है जैसे चलने में दर्द, ऐंठन और थकान महसूस हो सकती है।

Advertisment

4. आंखों में बदलाव आना

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल आंखों की नसों पर असर डालता है जिससे आपको धुंधला दिखने लगता है, इसके कारण आंखों में सूजन या पीली रिंग बनना शुरू हो सकता है।

5. इससे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का खतरा

बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल अक्सर हाई ब्लड प्रेशर और टाइप-2 डायबिटीज जैसी बीमारियों से जुड़ा हुआ होता है। ये बीमारियां मिलकर शरीर की कार्यप्रणाली पर गंभीर प्रभाव डालती हैं।

इससे बचाव कैसे करें?

फाइबर युक्त आहार लें जैसे ओट्स, फल, सब्जियां।

ट्रांस फैट और जंक फूड से परहेज करें।

रोजाना 30 मिनट एक्सरसाइज करें।

धूम्रपान और शराब से दूरी बनाकर रखें।

नियमित रूप से कोलेस्ट्रॉल की जांच करावाते रहें।

Body cholesterol