Menstruation: पीरियड्स के दौरान ब्राउन ब्लड निकलना क्या नॉर्मल है ?

Menstrual Cycle के दौरान आमतौर पर ब्राउन ब्लड आना एक सामान्य बात है। यह पीरियड साइकिल की लास्ट डेट में या फिर ओव्यूलेशन के दौरान आ सकता है। जानें अधिक इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
New Update
Brown Period

Brown Period

Periods: पीरियड के दौरान ब्राउन ब्लड आना एक सामान्य बात है। पीरियड्स के बारे में खुलकर ज्यादा बात ना करने के कारण बहुत से लोग इस बारे में अधिक नहीं जानते हैं। आज भी हमारे देश में पीरियड्स एक बहुत बड़ा टैबू टॉपिक है। ब्राउन ब्लड केवल पुराना, ऑक्सीकृत ब्लड है जो रिलीज होने से पहले कुछ समय के लिए गर्भाशय में रह जाता है। इस चीज में शर्माने या फिर घबराने जैसा कुछ भी नहीं बस आप हर चीज के बारे में जागरूक रहें और अपने शरीर के बारे में हर चीज का पता रखें। आइए आज के इस ब्लॉग में हम पीरियड्स के बारे में कुछ जानकारी जानते हैं खासकर ब्राउन पीरियड्स के बारे में।

Advertisment

Brown Period: क्या ब्राउन पीरियड ब्लड नॉर्मल है?

Menstrual Cycle के दौरान आमतौर पर ब्राउन ब्लड आना एक सामान्य बात है। यह पीरियड साइकिल की लास्ट डेट में या फिर ओव्यूलेशन के दौरान आ सकता है। यदि आपको पूरे पीरियड्स में ब्राउन पीरियड आ रहा है तो आप अपने डॉक्टर से एक बार जरूर कंसल्ट करें।

Brown Period: यह ब्राउन क्यों है?

आपके शरीर के अंदर ब्लड गहरे लाल रंग का होता है, लेकिन जब यह हवा के संपर्क में आता है, तो यह ऑक्सीकरण नामक प्रोसेस से गुजरता है। इस प्रक्रिया में खून का रंग ब्राउन हो जाता है।

Brown Period: यह कैसे होता है?

आपके पीरियड्स की शुरुआत और अंत में, आपको जो ब्लीडिंग होती है वह हल्की और काफी धीमी हो जाती हैं और यह ऑक्सीकरण के लिए अधिक समय की अनुमति देता है, इसलिए आपको ब्राउन कलर का ब्लड दिखाई दे सकता है।

Advertisment

Brown Period: क्या यह केवल पीरियड्स के दौरान होता है?

यह प्रेग्नेंसी से जुड़ा हो सकता है ब्राउन ब्लड या स्पॉटिंग इंप्लांटेशन ब्लीडिंग का संकेत हो सकता है, लोहिया, पेरीमेनोपॉज और पीरियड साइकिल में परिवर्तन के साथ- साथ, हॉट फ्लैशेस, Vaginal Dryness और नींद की समस्याओं का भी अनुभव कर सकते हैं।

Brown Period: डॉक्टर को कब दिखाएं?

Menstruation के दौरान ब्राउन ब्लड के बारे में आमतौर पर चिंतित होने की कोई बात नहीं है, लेकिन अगर आपको लगता है कि ब्लीडिंग नॉर्मल नहीं है तो अपने डॉक्टर से आप चाहें तो बात कर सकते हैं।

Disclaimer: यह सार्वजनिक रूप से एकत्रित जानकारी है। यदि आपको किसी विशिष्ट सलाह की आवश्यकता है तो कृपया डॉक्टर से परामर्श करें।

Advertisment

image widget

Period Periods Menstruation Menstrual Cycle Brown Period