/hindi/media/media_files/HlRbCnY3ypf5Cnjx3eTq.png)
Period panty (freepik)
Is Period panty safe to use: पीरियड्स के दौरान महिलाओं की ज़िंदगी आसान बनाने के लिए अब कई नए विकल्प सामने आ चुके हैं जैसे कि सैनेटरी पैड्स, टैम्पून, मेन्स्ट्रुअल कप के अलावा अब "पीरियड पैंटी" भी एक ऑप्शन बन चुकी है, जिसे कई महिलाएं इस्तेमाल करने लगी हैं। ये पैंटी एक खास तरह के एब्ज़ॉर्बेंट कपड़े से बनी होती है जो ब्लड को सोख सकती है और लीक से बचाती है। इसे पहनना बिल्कुल नॉर्मल अंडरवियर जैसा होता है, लेकिन इसके अंदर लेयर्स होती हैं जो ब्लड को सुरक्षित रूप से सोख लेती हैं। ये न केवल आरामदायक होती है बल्कि लंबे समय तक सुरक्षा देने का दावा भी करती है। लेकिन सवाल यह उठता है क्या पीरियड पैंटी सच में सेफ है इस्तेमाल करने के लिए? क्या इससे इन्फेक्शन या स्किन पर असर हो सकता है? क्या ये सभी महिलाओं के लिए उपयुक्त है? तो चलिए जानते हैं इनके जवाब।
क्या सच में पीरियड पैंटी है सेफ इस्तेमाल करने के लिए
1. बार बार चेंज नहीं करना
अगर ब्लड फ्लो हल्का या मीडियम है, तो ये पैंटी 6 से 8 घंटे तक आराम से काम करती है। कुछ ब्रांड्स दावा करते हैं कि उनकी पैंटी 10 घंटे तक भी लीक-प्रूफ रहती है। इसकी वजह से बार बार पैंटी बदलने की दिक्कत नहीं होती।
2. लीक प्रूफ
पीरियड पैंटी में आमतौर पर 3 से 4 लेयर्स होती हैं जिसमें पहली लेयर नमी को स्किन से दूर करती है, दूसरी ब्लड को सोखती है, तीसरी लेयर लीक को रोकती है और चौथी लेयर बाहरी फैब्रिक होता है। ये लीक से बचाने में असरदार होती है।
3. रैशेज से छुटकारा
कई महिलाएं नॉर्मल पैड्स में प्लास्टिक या केमिकल के कारण रैशेज़ का अनुभव करती हैं। पीरियड पैंटी में कपड़ा मुलायम होता है, जिससे स्किन को आराम मिलता है और रैश का खतरा कम होता है जिससे ये और भी ज़्यादा कंफर्टेबल हो जाती है।
4. नींद में आराम
अक्सर जब हमारा पहला या दूसरा दिन होता है जब फ्लो ज़्यादा होता है तब बार बार रात में पैड चेंज करने की झंझट होती है। पर पीरियड पैंटी का इस्तेमाल करने से इसमें भी राहत रहती है क्योंकि ये रात भर चल जाती है बिना लीक के।
5. साफ सफाई का ध्यान
पीरियड पैंटी को इस्तेमाल के बाद गुनगुने पानी से धोना चाहिए और अच्छे से सूखाना चाहिए। अगर ठीक से साफ़ न किया जाए, तो बैक्टीरिया या फंगल इंफेक्शन का खतरा हो सकता है इसीलिए इसे डिटर्जेंट में धोएं।