Advertisment

Sex Addiction से जुड़ी इन 5 बातों को जानें

अगर आपको सेक्स हर समय चाहिए और आपका बाकी कामों में मन नहीं लगता है तब यह आपके लिए सही नहीं है। इसे हम सेक्स एडिक्शन या सेक्स की लत कहते हैं जो हमारे लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। चलिए जानते हैं इसके बारे में कुछ जरूरी बातें-

author-image
Rajveer Kaur
New Update
WHY THERE IS MORE SEX DESIRE DURING PERIODS

File Image

Five Things About Sex Addiction: आपने एक बात सुनी होगी कि हर चीज में बैलेंस होना बहुत जरूरी है। जब कोई चीज कम होती है तब भी उसके नुकसान होते हैं और जब किसी चीज की मात्रा बहुत ज्यादा बढ़ जाती है तब भी वह हमारे लिए अच्छी नहीं होती है। ऐसा ही सेक्स के साथ है। अगर आप अपनी सेक्सुअल लाइफ को बिल्कुल भी एंजॉय नहीं कर रहे हैं तब भी आपको स्ट्रेस रहेगा। आप अपने डेली कामों में मन नहीं लगा पाएंगे। ऐसे ही अगर आपको सेक्स हर समय चाहिए और आपका बाकी कामों में मन नहीं लगता है तब यह आपके लिए सही नहीं है। इसे हम सेक्स एडिक्शन या सेक्स की लत कहते हैं जो हमारे लिए बिल्कुल भी सही नहीं है। चलिए जानते हैं इसके बारे में कुछ जरूरी बातें-

Advertisment

Sex Addiction से जुड़ी इन 5 बातों को जानें

हाइपरसेक्सुअलिटी या कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर 

सेक्स एडिक्शन की बात की जाए तो इसे हाइपरसेक्सुअलिटी या कंपल्सिव सेक्सुअल बिहेवियर से भी जाना जाता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें व्यक्ति का सेक्सुअल एक्टिविटी या फिर थॉट्स पर कोई भी कंट्रोल नहीं रहता है सेक्स के लिए चाहत होना कोई भी बुरी बात नहीं है लेकिन जब इससे आपकी आम जिंदगी पर असर पड़ने लग जाए तब यह खतरनाक है लेकिन चिंता की बात नहीं है इसका इलाज संभव है।

Advertisment

बाकी एडिक्शंस की तरह 

सेक्स एडिक्शन को आप बाकी एडिक्शंस की तरह भी ले सकते हैं जैसे किसी को ड्रग्स की लत लग जाती है या फिर अल्कोहल की। इन लोगों का बार-बार सेक्स करने का मन करता है। यह खुद को रोक नहीं पाते हैं जिस व्यक्ति को सेक्स एडिक्शन है, उसे पता भी हो सकता है कि इसके परिणाम गलत हो सकते हैं लेकिन फिर भी वह इसे करने से रुकता नहीं है। वह इसमें शामिल ही होता जाता है।

बहुत सारे तरीके

Advertisment

सेक्स एडिक्शन बहुत सारे तरीकों की वजह हो सकती है जैसे आप बार-बार मास्टरबेशन करते हैं या फिर आपका पोर्नोग्राफी देखने का मन करता है। इसके अलावा आप बार-बार सेक्स करते हैं। आपके एक से ज्यादा लोगों से यौन संबंध हो सकते हैं। आज के डिजिटल जमाने में आपको फोन सेक्स या फिर सेक्सटिंग की लत हो सकती है। इसके साथ ही कुछ लोग प्रॉस्टिट्यूशन में भी फस जाते हैं। इसके साथ ही बीडीएसएम की भी लत कुछ लोगों को हो सकती है।

डेली लाइफ डिस्टर्ब हो जाती है

जिस व्यक्ति को सेक्स एडिक्शन होती है उसे बार-बार सेक्सुअल थॉट्स आते रहते हैं। उनका सेक्स की तरफ से ध्यान हटता ही नहीं है जिसके कारण उनकी बाकी चीज भी डिस्टर्ब हो जाती हैं। इसके कारण लोगों के मन में शर्मिंदगी भी आने लग जाती है। वो खुद को गलत मानने लग जाते हैं। उन्हें डिप्रेशन में रहने लग जाता है वह खुद को रोकना चाहते हुए भी रोक नहीं पाते हैं जिसके कारण ने खुद पर गुस्सा आता है, गिल्ट महसूस होता है और शर्म भी आती है।

Advertisment

परिणामों की तरफ ध्यान ही नहीं देता

सेक्स एडिक्शन के कारण व्यक्ति इसके परिणामों की तरफ ध्यान ही नहीं देता है। उसका बिहेवियर बहुत ज्यादा गलत हो जाता है। कई बार वह पब्लिक में अपने जेनिटल दिखाने लग जाता है। वह जगह देखकर सेक्स नहीं करता है। इससे दूसरे की जान या फिर प्राइवेसी को भी खतरा हो सकता है। सेक्स एडिक्शन में कई बार लोग प्रोटेक्शन का इस्तेमाल भी करना जरूरी नहीं समझते जिससे उन्हें अनचाही प्रेगनेंसी या फिर सेक्सुअल ट्रांसमिटेड इंफेक्शन से भी गुजरना पड़ सकता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Sex addiction
Advertisment