Advertisment

Breast Cancer: जानिए महिलाओं में स्तन कैंसर के कारण

महिलाओं का पूरा जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ है। उन्हें समय-समय पर तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज कल के समय में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। अधिक पढ़ें इस हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Priya Singh
New Update
Breast Cancer(YourStory.Com)

Know The Causes Of Breast Cancer In Women (Image Credit - YourStory.Com)

Breast Cancer: महिलाओं का पूरा जीवन कठिनाइयों से भरा हुआ है। उन्हें समय-समय पर तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज कल के समय में महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। इसके आंकड़े आज कल के समय में ऐसे बढ़ रहे हैं जैसे कि यह एक आम बीमारी की तरह हो चुकी है। ब्रेस्ट कैंसर महिलाओं के ब्रेस्ट में होने वाला कैंसर है यह इतना खतरनाक है कि यदि समय पर इलाज न मिले तो महिला की मृत्यु का कारण बन सकता है। ब्रेस्ट कैसर के कई कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं ब्रेस्ट कैंसर होने के कुछ कारणों के बारे में।

Advertisment

जानिए क्या हैं महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने के कारण 

1. ऐज फैक्टर्स 

ब्रेस्ट कैंसर का खतरा उम्र के साथ बढ़ता है और ब्रेस्ट कैंसर के ज्यादातर मामले 50 वर्ष से ज्यादा ऐज की महिलाओं में होते हैं।

Advertisment

2. जेनेटिक रीजंस 

ब्रेस्ट कैंसर का पारिवारिक इतिहास, विशेष रूप से माँ, बहन या बेटी जैसे करीबियों में जोखिम बढ़ जाता है। कुछ जीन परिवर्तन जैसे- बीआरसीए1 और बीआरसीए2 भी ब्रेस्ट कैंसर के हाई रिस्क से जुड़े हैं।

3. महिलाओं की खुद ही हिस्ट्री 

Advertisment

जिन महिलाओं को एक ब्रेस्ट में ब्रेस्ट केंसर हुआ है, उन्हें दूसरे ब्रेस्ट में या उसी ब्रेस्ट के एक अलग एरिया में इसके दोबारा होने का खतरा बढ़ जाता है।

4. रिप्रोडक्टिव कारक 

जो महिलाएं कभी प्रेग्नेंट नहीं हुई हैं या 30 वर्ष की आयु के बाद उनका पहला बच्चा हुआ है, उनमें ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा जिन महिलाओं को पहली बार पीरियड कम ऐज में हुआ था और जिन महिलाएं के पीरियड देर से बंद हुए हैं उन्हें इसका खतरा ज्यादा हो सकता है।

Advertisment

5. लाइफस्टाइल के कुछ कारण 

कुछ लाइफस्टाइल और व्यवहार ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को प्रभावित कर सकते हैं। मोटापा, फिजिकल इनैक्टिविटी, ज्यादा शराब का सेवन और धूम्रपान जैसे कारक प्रमुख रूप से ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ते खतरे से जुड़े हुए हैं।

6. मोटापा और वेट बढ़ना

Advertisment

ज्यादा वेट या मोटापे से ग्रस्त होना, विशेष रूप से पीरियड्स बंद होने के बाद, था सभी चीजें ब्रेस्ट कैंसर के बढ़ने के जोखिम से जुड़ी हैं।

7. फिजकली एक्टिव न होना 

बिना फिजकल एक्टिविटी के रहने और डेली किसी भी फिजिकल एक्टिविटी में शामिल न होने से भी ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

Advertisment

8. हार्मोनल गर्भनिरोधक  

कुछ प्रकार के हार्मोनल गर्भनिरोधक, जैसे जन्म नियंत्रण गोलियाँ या इंजेक्टेबल गर्भनिरोधक, ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को थोड़ा बढ़ा सकते हैं। इनका कम या फिर बिल्कुल उपयोग न करने वालों को ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बहुत कम होते है।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Breast Cancer cancer ब्रेस्ट कैंसर कारण
Advertisment