Bleeding After Sex: जानिए सेक्स के बाद ब्लीडिंग के क्या कारण होते हैं

हैल्थ: सेक्स के बाद होने वाली ब्लीडिंग को पोस्टकोटल ब्लीडिंग कहा जाता है। इसके होने के कई कारण के हो सकते हैं। पहली बार महिलाओं में सेक्स के समय या बाद में ब्लीडिंग हो तो वह नार्मल है। आइये इस ब्लॉग में जानते हैं सेक्स के बाद ब्लीडिंग होने के कारण।

author-image
Priya Singh
New Update
Bleeding After Sex(BabyJoyjoy)

Know What Are The Causes Of Bleeding After Sex (Image Credit - BabyJoyjoy)

Know What Are The Causes Of Bleeding After Sex: सेक्स किसी भी कपल के लिए की लाइफ का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। यह उनके रिश्ते और प्यार को मजबूत बनाता है। लेकिन अगर किसी को सेक्स के दौरान ब्लीडिंग होती है तो यह आपके लिए एक परेशानी का कारण भी बन सकता है। वैसे सेक्स के बाद महिलाओं की वजाइना से ब्लीडिंग होना एक सामान्य बात है ऐसा हो सकता है। लेकिन अगर यह ज्यादा और लगातार हो रहा है तो आपको इसकी जाँच करवाने की जरूरत होती है। सेक्स के बाद होने वाली ब्लीडिंग को पोस्टकोटल ब्लीडिंग कहा जाता है। इसके होने के कई कारण के हो सकते हैं। अक्सर यह माना जाता है कि पहली बार महिलाओं में सेक्स के समय या बाद में ब्लीडिंग हो तो वह नार्मल है। लेकिन अगर यह बार-बार होता है तो यह किसी खरते का कारण भी हो सकता है। आइये जानते हैं सेक्स के बाद ब्लीडिंग होने के कारण। 

ये हैं सेक्स के बाद ब्लीडिंग होने के कुछ कारण 

1. सरवाइकल समस्याएं 

Advertisment

सेक्स के बाद वजाइना से ब्लीडिंग होने के सबसे आम कारणों में से एक सर्वाइकल एक्ट्रोपियन है। जहां सर्वाइकल कैनाल की आंतरिक कोशिकाएं गर्भाशय ग्रीवा की बाहरी सतह तक फैली होती हैं। ये कोशिकाएं अधिक नाजुक होती हैं और आसानी से सेक्स के बाद ब्लीडिंग की समस्या पैदा कर सकती हैं।

2. वजाइना में ड्राईनेस 

सेक्स के दौरान वजाइना में लुब्रिकेंट्स की कमी से वजाइना की साइड्स में घर्षण और मामूली दरारें हो सकती हैं। जिसकी वजह से सेक्स के बाद वजाइना से ब्लीडिंग हो सकता है।

3. यौन संचारित संक्रमण (एसटीआई) 

क्लैमाइडिया, गोनोरिया या जननांग में मस्सा जैसे इन्फेक्शन गर्भाशय ग्रीवा या वजैनल एरिया में स्वेलिंग और ब्लीडिंग का कारण बन सकते हैं।

4. वजाइनल इन्फेशन

Advertisment

वजाइना में यीस्ट इन्फेशन या बैक्टीरियल वेजिनोसिस जैसे संक्रमण से कारण भी सेक्स के बाद महिलाओं की वजाइना में जलन और ब्लीडिंग हो सकता है।

5. पेल्विक सूजन रोग (पीआईडी)

महिला में प्रजनन अंगों में एसटीआई के कारण होने वाला इन्फेशन भी सेक्स के बाद ब्लीडिंग का कारण बन सकता है।

6. एंडोमेट्रियोसिस 

यह एक ऐसी स्थिति है जहां गर्भाशय को घेरने वाला ऊतक उसके बाहर बढ़ता है, जिसके कारण महिलाओं में सेक्स के दौरान या बाद में ब्लीडिंग और पेन हो सकता है।

7. वजाइनाल आघात या चोट 

Advertisment

महिलाओं में होने वाले कठोर सेक्स या सेक्स टॉयज का गलत तरीके से इस्तेमाल वजाइना में चोट का कारण बन सकते हैं जो कई बार वजाइना से ब्लीडिंग का कारण भी बन सकता है।

चेतावनी: प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

causes Bleeding After Sex सेक्स ब्लीडिंग