Laddoo For Winters: सर्दी में खाए जाने वाली ५ लड्डू

पंजिरी एक सूखा लड्डू है जिसे कई सारे सुपरफूड्स को मिला कर बनाया जाता है। इसमें सूजी, मखाना, नारियल, आटा, और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स और नट्स डालें जातें हैं।

Swati Bundela
10 Nov 2022
Laddoo For Winters: सर्दी में खाए जाने वाली ५ लड्डू

Laddoo For Winters

जैसे कि आप सब जानते हैं इस साल सर्दी कुछ जल्दी ही शुरू हो गयी हैं। आलस से सुबह उठना कितना मुश्किल हो गया है। ठंडी में चद्दर पूरा ओढ़कर सोने का मज़ा ही कुछ और है। ठन्डे आइस-क्रीम की जगह अब चाय की चुस्कियों ने ली है। बीमार होने के डर से हम ठंडा कुछ खा नहीं पा रहे हैं। आज हम आपको बताने वाले हैं 5 ऐसे लड्डू के बारे में जिन्हे आप ठंडी में खा सकते है और इनसे इम्युनिटी बढ़ेगी बीमारियों से लड़ने में।

1. सोंठ और मेथी के लड्डू
अदरक और मेथी से बना यह लड्डू सूजन से लड़ने में मदद करता है। सर्दी और उसके साथ होने वाली परेशानी से राहत दिलाता है। आयुर्वेदिक गुणों से भरपूर यह लड्डू आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा और हार्ट सम्बन्धी रोग से बचाता है साथ में ब्लड शुगर भी कम करता हैं। यह आपके पाचन शक्ति को भी बढ़ाता है।

2. पंजिरि लड्डू
पंजिरी एक सूखा लड्डू है जिसे कई सारे सुपरफूड्स को मिला कर बनाया जाता है। इसमें सूजी, मखाना, नारियल, आटा, और ढेर सारे ड्राई फ्रूट्स और नट्स डालें जातें हैं। लड्डू बनाने में इस्तेमाल होने वाली घी आपके शरीर को ठंडी में गर्म रखने में मदद करता है। यह आपकी हड्डियों और जोड़ों के लिए भी अच्छी होती है।

3. गोंद के लड्डू 
गोंद के लड्डू जिसे कई जगहों पर डिंक कहा जाता है। यह ठंडी के समय खाने वाला प्रसिद्द लड्डू है जो ठंडी से लड़ने में सहायता करते हैं। प्रेगनेंसी के बाद भी इसे खाया जाता है। यह लड्डू चबाकर खाया जाता है और बहुत ही चिपचिपा होता है। गोंद के लड्डू को कई प्रकार से बनाया जाता हैं। यूट्यूब पर आज ही देखें और अपने घर पर बनाएं।

4. तिल के लड्डू
सर्दियाँ टिल के लड्डू खाए बिना नहीं निकलती हैं। तिल का लड्डू तो सबका फेवरेट है। तिल फाइबर से भरपूर होता है, आपके कोलेस्ट्रॉल को कम करता है, अच्छी स्किन और हेयर ग्लो और ग्रो करती है क्यूंकि यह प्रोटीन का अच्छा सप्लीमेंट है। यह कैंसर से भी आपको प्रोटेक्ट करेगी।

5 Types Of Laddu For Winters: सर्दियों के लिए 5 तरीके के लड्डू जो आप जरूर

5. खजूर और नट्स के लड्डू  
नाम सुनते ही आप ढ़ेर सारे ड्राई फ्रूट्स से बना लड्डू सोच रहे हैं न? सही सोच रहे हैं ठंडी बिना ड्राई फ्रूट्स खाये नहीं निकलती हैं। दिवाली में मिले ड्राई फ्रूट्स का इस्तेमाल तो करना है। आपके मम्मी पापा भी बनाते होंगे घरपे। चलिए घर की याद में जरूर खायेगा यह लड्डू। ड्राई फ्रूट्स से भरपूर होने के कारण यह आपको ढ़ेर सारी प्रोटीन देगी। यह आपके बॉडी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स बढ़ती है जिससे बीमारियां कम होंगे।

अगला आर्टिकल