Advertisment

Herbs To Control Period Pain: पीरियड पेन में राहत दिलाएंगे यह हर्ब्स

author-image
New Update
Periods

अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा दर्द होता है और आपको इसके लिए दवाई कहानी पड़ती है, तो निश्चिन्त हो जाएँ। क्योंकि आज हम पीरियड्स पेन से राहत दिलाने वाले हर्ब्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके किचन में आराम से मिल जायेंगे। पीरियड्स के दौरान दर्द होना बेहद आम बात है। लेकिन अक्सर यह दर्द इतना बढ़ जाता है कि उठना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे में कई महिलाएं दर्द से राहत पाने के लिए दवाईयों का सेवन करती हैं। जिससे दर्द में तो आराम मिल जाता है, लेकिन इससे शरीर को नुकसान पहुंचाता है। ऐसे में अगर आपको पीरियड्स के दौरान असहनीय दर्द होता है तो आपको हर्ब्स का सेवन करना चाहिए। 

Advertisment

Herbs To Control Period Pain: पीरियड पेन में राहत दिलाएंगे यह हर्ब्स  

दालचीनी 

पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए दालचीनी के पाउडर का सेवन किया जा सकता है। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम और विटामिन पाया जाता है। यह सभी तत्व शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं। पीरियड्स के दौरान बेहद दर्द होने पर आप इसका इस्तेमाल कॉफी में कर सकती हैं। कॉफी में चुटकी भर दालचीनी का उपयोग करें। इसके अलावा आप दलिया में भी इसे डालकर खा सकती हैं। 

Advertisment

अदरक

पीरियड्स के दौरान दर्द कम हो इसके लिए अदरक का सेवन कई रूपों में किया जा सकता है। आप अदरक से बनी चाय पी सकती हैं। लेकिन दूध वाली नहीं। एक बर्तन में 1 कप पानी को उबाल लें, फिर इसमें अदरक की जड़ डालकर 10 मिनट के लिए पकाएं। फिर इसमें कटा हुआ नींबू डालकर दोबारा 5 मिनट के लिए पकाएं। स्वाद और इसके असर को दोगुना करने के लिए इसमें शहद डालें। आप इस चाय को रोजाना पी सकती हैं। यकीन मानिए इससे दर्द कम होगा। 

मेथी के दाने

Advertisment

मेथी के दाने स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इसका उपयोग बालों में भी किया जाता है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करते हैं। बस इसके लिए एक चम्मच मेथी को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन अगर आप कर पाएं तो इसके बीज के साथ पानी पिएं। अगर आपको इसका स्वाद अजीब लगे तो इसमें चुटकी भर नमक डालें।

अजवायन का पानी

अजवायन का पानी पीने से पीरियड्स के दर्द में बेहद राहत मिलती है। आप चाहें तो अजवायन की चाय बनाकर पी सकती हैं। इसके लिए 2 कप पानी  में 2 चुटकी अजवायन को डालकर आधा उबाल लें। अब इसमें शहद डालकर छान लें। फिर दिन में कम से कम तीन बार जरूर पिएं। इसे पीते ही दर्द कम होने लगेगा। 



  

पीरियड क्रैम्प्स
Advertisment