Advertisment

Mental Health: टेंशन को इस तरह करें मैनेज

टेंशन एक अवस्था है जो अधिक चिंता के कारण हो सकती है। बता दे कि टेंशन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनो को प्रभावित कर सकती है और इससे नुकसान हो सकता है जैसे दिल कि बीमारियां, दिमाग से जुड़ी बीमारियां या आंतरिक अंगों से जुड़ी बीमारियां।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Mental Health (FREEPIK)

(Image Source: FREEPIK)

Manage Tension Like This: टेंशन एक अवस्था है जो अधिक चिंता के कारण हो सकती है। बता दे कि टेंशन शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनो को प्रभावित कर सकती है और इससे नुकसान हो सकता है जैसे दिल कि बीमारियां, दिमाग से जुड़ी बीमारियां या आंतरिक अंगों से जुड़ी बीमारियां। टेंशन के कारण विभिन्न हो सकते हैं, जैसे काम का दबाव, व्यक्तिगत समस्याएं, समाजिक दबाव, स्वास्थ्य समस्याएं आदि। टेंशन से निपटने के लिए ध्यान, योग और संतुलित जीवनशैली की आवश्यकता हो सकती है। 

Advertisment

टेंशन को इस तरह करें मैनेज

1. रिलैक्सेशन तकनीक अपनाएं

टेंशन रिलीज करने का सबसे बेहतरीन उपाय रिलैक्स रहने की तरीकों को अपनाना हैं। जैसे की दीप ब्रेथिंग, योग, बॉडी या हेड मैसेज, मेडिटेशन या फिर थेरेपी लेना। इन सभी माध्यम से आप अपने आपको शांत रख सकते हैं।

Advertisment

2. ओवरथिंकिंग से बचे

ओवरथिंकिंग, एक स्थिति है जब व्यक्ति बिना आवश्यकता के बहुत अधिक सोचता है या चिंतित रहता है। यह अधिकतम रूप से स्ट्रेस का कारण बन सकता है, जिससे आपके स्वास्थ्य और निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती हैं। इससे बचने के लिए, स्वस्थ लाइफस्टाइल अपनाएं, स्वस्थ सामाजिक संबंध बनाएं, माइंडफुलनेस और स्थिरता बनाए रखें और जरुरत के अनुसार आराम करें।

3. पॉजिटिव लोगो के साथ समय बिताए

Advertisment

पॉजिटिव लोगों के साथ समय बिताना मानसिक स्वास्थ्य को सुधारने में मदद कर सकता है। ऐसे लोगो की पॉजिटिव एनर्जी और उनके दुनिया को देखने का नजरिया आपको प्रेरित कर सकते हैं और आपके आसपास की चीजों को देखने का तरीका बदल सकता हैं। सकारात्मक लोग समस्याओं को स्वीकार करने में मदद कर सकते हैं और आपको उन्हें पॉजिटिव रूप से निपटने के लिए साथी बन सकते हैं।

4. हेल्थ का रखें ध्यान

टेंशन से बचना है तो सेहत का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन योग्य आहार, नियमित व्यायाम और पर्याप्त आराम से सेहत सुरक्षित रह सकती हैं। गंदी आदतें जैसे शराब, तंबाकू, देर से सोना आदि जैसे चीजे त्याग कर आप अपने शरीर की तरफ ध्यान दे सकते हैं।

5. काम से ब्रेक लें

काम से ब्रेक लेना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है, जिससे आपका उत्साह बना रहता है और काम करने की क्षमता में सुधार होता है और साथ ही काम से ब्रेक लेने से आपकी प्रदर्शन शक्ति बढ़ती हैं और तनाव कम होता हैं।

मानसिक स्वास्थ्य टेंशन
Advertisment