Advertisment

Sexual Mistakes To Avoid: सेक्सुअल हेल्थ संबंधित इन गलतियों से बचें

author-image
Monika Pundir
New Update
Advertisment

सेक्स के टॉपिक पर चर्चा बहुत कम होती है, जिसके कारण हम इस टॉपिक पर ज़्यादा जानकारी नहीं रखते हैं। सेक्स के दौरान, जानकारी कम और एक्ससाइटमेंट ज़्यादा होने के कारण हम सेक्सुअल हेल्थ संबंधित कुछ गलतियां कर देते हैं। इस ब्लॉग में पढ़ें ऐसे कुछ गलतियों के बारे में जिनसे हमें बचना चाहिए।

सेक्स संबंधित इन गलतियों से बचें:

1. सेक्स के पहले और बाद में शौचालय न जाना 

Advertisment

सेक्स के पहले शौचालय जाना अच्छा होता है, अगर आपको 1% भी लगता है की आपको जाना चाहिए। अगर आपके ब्लैडर में यूरिन हो, और आप बिना शौचालय गए ही सेक्स करें तो आपको पेल्विक पैन हो सकती है। सेक्स का पूरा आनंद उठाना भी कठिन हो जायेगा।

सेक्स के बाद शौचालय जाने से आपके यूरेथ्रा में गए बैक्टीरिया साफ़ हो जायेंगे और आपको UTI (संक्रमण) से बचाव मिलेगा।

2. तुरंत सो जाना 

Advertisment

सेक्स के बाद तुरंत ही सो जाना गलत है। इसके जगह आपको स्नान करना चाहिए। अगर आप नहा नहीं सकते तो कम से कम अपने हाथ और अपने वजाइनल एरिया को पानी से अच्छी तरह से साफ़ करे।

3. टाइट अंडरवियर पहनना 

टाइट अंडर वियर किसी भी समय अच्छा नहीं होता है, पर सेक्स के समय यह और भी ज़रूरी है की आप हल्के, कॉटन अंडर वियर पहने न की टाइट सिंथेटिक अंडर वियर। आप बिना अंडर वियर के भी सो सकते हैं। 

Advertisment

सेक्स के समय आपके वजाइना में अधिक खून पहुँचता है जिससे वहां का तापमान बढ़ जाता है। साथ ही बहुत डिस्चार्ज होता है, जिससे एरिया में मॉइस्चर बढ़ जाता है। इस कारण, लूस अंडर वियर, या कुछ समय के लिए अंडर वियर न पहनना अच्छा होता है।

4. केमिकल का प्रयोग 

आपको सेक्स के बाद अपने वजाइना को साफ़ करने के लिए कुछ ख़ास करने की ज़रूरत नहीं है। आपको वजाइनल वाश यूज़ करने की भी ज़रूरत नहीं है। केवल साफ़ पानी से जगह को साफ़ कर लेना काफी है।

Advertisment

वेजाइनल वॉश, कठोर साबुन या कोई भी सेंत वाला प्रोडक्ट आपके वजाइना के ph बैलेंस में गड़बड़ कर सकता है, इसलिए साफ़ पानी का प्रयोग करना बहतर है। आप वजाइना के आस पास के जगह में साबुन का प्रयोग कर सकते हैं, पर वजाइना के अंदर ऐसा न करें। इससे आप इंफेक्शन, खुजली, जलन आदि समस्याओं से बच सकते हैं।

5. प्रोटेक्शन का प्रयोग न करना 

अगर आप किसी नए पार्टनर के साथ सेक्सुअल रिलेशनशिप में हैं, ओपन मैरिज या कैजुअल रिलेशनशिप में है, या आप प्रेग्नेंट नहीं होना चाहते हैं तो आपको कंडोम ज़रूर यूज़ करें। अगर आप एक मोनोगेमस रिलेशनशिप में हैं तो आप बिना कंडोम के सेक्स कर सकते हैं, पर अगर आप प्रेग्नेंट होना नहीं चाहते तो आपको किसी प्रकार की कंट्रासेप्शन यूज़ करनी चाहिए।

media widget

सेक्सुअल हेल्थ
Advertisment