Advertisment

Women's Fertility: प्रजनन क्षमता को बनाए रखने के लिए इन चीजों को ना करें अनदेखा

हैल्थ: प्रजनन स्वास्थ्य में कमी के कारण आज अधिकतर महिलाएं इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं। हालांकि, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं। प्रजनन क्षमता को स्वस्थ बनाए रखने के लिए इन चीजों को भूलकर भी ना करें नजरअंदाज।

author-image
Ruma Singh
New Update
OVARY).png

( Credit Image: File Image)

Never Ignore These Things To Maintain Fertility: अधिकतर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को इतनी प्राथमिकता नहीं देती। जिस कारण वो कई समस्याओं से ग्रस्त हो जाती हैं। कुछ स्वास्थ्य समस्या तो ऐसी होती है, जो आगे चलकर महिलाओं के शरीर को काफी नुकसान पहुंचा देती हैं, खासकर प्रजनन स्वास्थ्य पर। प्रजनन स्वास्थ्य में कमी के कारण आज अधिकतर महिलाएं इनफर्टिलिटी की समस्या से जूझ रही हैं। हालांकि, इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार होते हैं, इसलिए महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या में किसी भी तरह की लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, क्योंकि यह आगे चलकर गंभीर समस्या का कारण बनते हैं।

Advertisment

प्रजनन क्षमता को स्वस्थ रखने के लिए इन चीजों को ना करें नजरअंदाज 

1. इरेगुलर पीरियड्स 

नियमित रूप से इरेगुलर पीरियड्स महिलाओं के लिए बड़ी समस्या उत्पन्न कर सकती हैं, क्योंकि इस दौरान कई हार्मोनल चेंजेज आते हैं। जो कई बीमारियों का संकेत होता हैं। साथ ही यदि पीरियड्स में आपको अधिक ब्लड फ्लो का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे भी नजरअंदाज न करें। यह आमतौर पर पीसीओएस और इनफर्टिलिटी का कारण बन सकता है।

Advertisment

2. वैक्सीन लेना 

महिलाओं को ज्यादातर स्वास्थ्य के बारे में जागरूक न होने के कारण वो कई जोखिमों से घिर जाती हैं, इसलिए उन्हें कम उम्र में ही कुछ उपयुक्त टीकाकरण जैसे एचपीवी वैक्सीन या सर्वाइकल कैंसर का टीका ले लेनी चाहिए, ताकि उनके प्रजनन क्षमता में दिक्कतें कभी ना आएं और वो यौन रूप से हमेशा सक्रिय रहें। वहीं आपको गर्भधारण करने से पहले चिकनपॉक्स या वेरिसेला वैक्सीन लेनी चाहिए।

3. यूटीआई 

Advertisment

महिलाओं में होने वाली सबसे आम संक्रमण से एक है, जो मूत्र प्रणाली को प्रभावित करती है। यह आमतौर पर एस्ट्रोजन हार्मोन के स्तर में गिरावट के कारण होता है। जिससे मधुमेह से पीड़ित महिलाएं और मेनोपॉज के दौरान महिलाएं संक्रमित हो जाती हैं, इसलिए इस दौरान एसटीडी जैसे संक्रमण को ध्यान में रखना चाहिए ताकि समय रहते इलाज कराया जा सकें।

4. प्री कैंसर स्क्रीनिंग 

आजकल महिलाएं कैंसर से सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही हैं। जिसमें ब्रेस्ट कैंसर, सर्वाइकल कैंसर शामिल हैं, जो प्रजनन क्षमता को पूरी तरह से प्रभावित कर देता है, इसलिए सेल्फ एग्जामिनेशन करना हर महीने बहुत जरूरी होता है, तभी जाकर प्रजनन क्षमता स्वस्थ रहेगा।

Advertisment

5. डॉक्टर से सलाह लेना

यदि आप किसी भी तरह के लक्षण महसूस कर रही हैं, तो ऐसे में आप किसी स्त्री रोग विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें। वहीं, आप अपने प्रजनन स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना चाहती हैं, तो नियमित रूप से अपना चेकअप कराते रहें और किसी भी तरह से जोखिम से बचने की कोशिश करें।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Pregnancy UTI cancer fertility प्रजनन स्वास्थ्य एसटीडी
Advertisment