Sex FAQs: आपको कंडोम से एलर्जी हो रही है? जानिए दूसरे सेफ ऑप्शन

अगर आपको कंडोम से एलर्जी हो रही है तो यह आमतौर पर लेटेक्स (latex) की वजह से हो सकता है। लेटेक्स ज्यादातर कंडोम में इस्तेमाल होने वाला मुख्य कंटेंट होता है।

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Condom

File Image

अगर आपको सेक्स के दौरान इरिटेशन हो रही है और आपको इसके कारण का भी पता नहीं चल रहा है तो यह कोई एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि यह एलर्जी कंडोम की वजह से हुई हो। अगर आपको कंडोम से एलर्जी हो रही है तो यह आमतौर पर लेटेक्स (latex) की वजह से हो सकता है। लेटेक्स ज्यादातर कंडोम में इस्तेमाल होने वाला मुख्य कंटेंट होता है। लेटेक्स एलर्जी के लक्षणों में खुजली, जलन, लालिमा या सूजन शामिल हो सकते हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि इसके कई सुरक्षित विकल्प मौजूद हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं-

आपको कंडोम से एलर्जी हो रही है? जानिए दूसरे सेफ ऑप्शन

पॉलीयुरेथेन कंडोम (Polyurethane Condoms)

Advertisment

यह ऐसे कंडोम होते हैं जो ट्रेडिशनल लेटेक्स कंडोम से बहुत अलग होते हैं। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए होते हैं जिन्हें लेटेस्ट कंडोम से एलर्जी होती है। यह पॉलीयुरेथेन से बने होते हैं जो एक पतला, मजबूत और लचीला सिंथेटिक पदार्थ है। यह काफी पतला प्लास्टिक होता है। लेटेक्स कंडोम की तरह यह भी STI और प्रेगनेंसी से प्रोटेक्शन देते हैं लेकिन थोड़े महंगे और कम फिट होते हैं। 

पॉलीआइसोप्रीन कंडोम (Polyisoprene Condom) 

यह सिंथेटिक रबर से बनते हैं। यह एलर्जी प्रतिक्रियाओं के लिए जिम्मेदार लेटेक्स में प्रोटीन को बाहर करता है। अन्य कंडोम की तरह इन कंडोम से भी अनचाही प्रेगनेंसी और यौन संचारित संक्रमणों (एसटीआई) से सुरक्षा मिलती है।यह पूरी तरह से लेटेक्स से free हैं, जो उन्हें संवेदनशीलता या एलर्जी वाले लोगों के लिए सुरक्षित बनाता है।

फीमेल कंडोम (Female Condoms)

फीमेल कंडोम सिर्फ महिलाओं के लिए होते हैं लेकिन ये भी ज्यादातर नाइट्राइल से बनते हैं, जो लेटेक्स-फ्री होते हैं। इन्हें वजाइना में इंसर्ट किया जाता है और ये प्रेगनेंसी के साथ-साथ यौन संचारित संक्रमण (STI) से भी बचाव करते हैं। 

नेचुरल लैम्बस्किन कंडोम

Advertisment

ये भेड़ की आंत (Sheep Intestine) से बनते हैं और लेटेक्स-फ्री होते हैं। ये अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने में मददगार हैं, लेकिन STI से बचाव नहीं करते। इसलिए अगर STI सुरक्षा जरूरी है, तो ये सही विकल्प इतना सूटेबल नहीं होगा। ऐसे कंडोम में मौजूद छोटे छिद्र इतने बड़े होते हैं कि इनमें से कई वायरस गुज़र सकते हैं जो एसटीडी का कारण बनते हैं। कंडोम सिर्फ प्रेगनेंसी से बचने के लिए नहीं है। इसका इस्तेमाल STI से बचाव करने के लिए भी किया जाता है ताकि आप पर पार्टनर हेल्दी रह सके।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

condom Condom Precautions Condom Breaking Condom Allergy