Advertisment

Health Benefits: इन सुपरफूड्स को खाकर खून को करें शुद्ध

शरीर की बाहरी सुंदरता का खयाल रखने के साथ- साथ उसे अंदर से भी डिटॉक्स रखना जरूरी है। लेकिन कई बार हमारी खराब आदतों के कारण शरीर में टॉक्सिंस पैदा हो जाते हैं जो हमारे खून को गंदा कर देते हैं।

author-image
Kavya Gupta
New Update
Health Benefits(freepik)

(Image Source: freepik)

Purify Blood By Eating These Superfoods: शरीर की बाहरी सुंदरता का खयाल रखने के साथ- साथ हमे उसे अंदर से भी डिटॉक्स रखना जरूरी है। लेकिन कई बार हमारी खराब आदतों के कारण शरीर में टॉक्सिंस पैदा हो जाते हैं जो हमारे खून को गंदा कर देते हैं जिसका सीधा प्रभाव हमारी आंतरिक अंगों की सेहत पर पढ़ता है जो एक लंबे समय की हमारी जीवनयात्रा में कठिनाई बन सकता है। खून हमारे शरीर को उपयोगी मात्रा में ऑक्सीजन, हार्मोन, फैट, शुगर को पहुंचाने का काम करता है। इसलिए शरीर में खून का साफ होना बहुत जरूरी है।

Advertisment

इन सुपरफूड्स को खाकर खून को करें शुद्ध

1. नीम

नीम खून को साफ करने के लिए एक प्राकृतिक औषधि के रूप में जानी जाती है। नीम में एंटीबैक्टीरियल, एंटीफंगल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो शरीर में साफ़ी की तरह काम करते है। नीम को अलग अलग तरीकों जैसे नीम के पत्ते, नीम का रस या नीम के तेल आदि के रूप में उपयोग में लाया जा सकता है। हालांकि, इसे सेहत के लाभ के लिए ज्यादा बड़ी मात्रा में नही लेना चाहिए।

Advertisment

2. सौंफ

सौंफ का सेवन करने से खून की सफाई में मदद हो सकती है। सौंफ में कई पौष्टिक तत्व और फाइबर्स होते हैं जो शारीरिक स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं। रोजाना सौंफ की चाय, सॉफ का पानी पीना, सौंफ के बीजों को सीधे खाना या अन्य खाने की चीजों में मिला कर लेना भी फायदेमंद हो सकता है तथा यह खून की सफाई में भी मदद कर सकता है।

3. गुनगुना पानी पिएं

Advertisment

सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पीना एक अच्छी आदत हो सकती है। इससे शरीर से सभी गंदे टॉक्सिंस को बाहर निकालने में मदद मिलती है व खून साफ रखने में भी यह आदत कारगर हो सकती है। यह शरीर का स्वास्थ्य और खून की संरचना को सुधारने में मदद कर सकता है। प्रतिदिन कम से कम 8 ग्लास पानी पीना शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता हैं।

4. गिलोय

गिलोय, जिसे अमृता भी कहा जाता है, आयुर्वेदिक चिकित्सा में एक महत्वपूर्ण औषधि मानी जाती है और इसे खून की सफाई में मदद करने के लिए उपयुक्त माना जाता है। गिलोय में पाए जाने वाले गुण खून को साफ करने में सहायक हो सकते हैं। इसमें मौजूद अंटीऑक्सीडेंट्स शरीर स्वस्थ रखने में भी मदद करता है। 

Advertisment

5. हल्दी

हल्दी में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण होते हैं जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं और यह खून को साफ करने में भी सहायक हो सकती है। हल्दी का सेवन शरीर की अंदरूनी सफाई को बढ़ावा देने और रक्त संचरण को सुधारने में मदद कर सकता है। इसे सही मात्रा और सही तरीके से लेना उपयोगी साबित हो सकता है।

Disclaimer: "इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।"

health benefits Superfoods Blood खून
Advertisment