/hindi/media/media_files/qE77UcQLcPmcGytYjq37.png)
Shilajit Effects on Woman
Shilajit Effects on Woman: भारत में अनेक औषधीय गुणों से संपन्न बहुत से जड़ी-बूटी और खनिज पदार्थ हैं। इन्हीं पदार्थों में एक है–शिलाजीत। शिलाजीत भारत, रूस, चीन, पाकिस्तान, नेपाल, अफ़गानिस्तान और तिब्बत जैसे पहाड़ी क्षेत्रों में पाया जाता है। शिलाजीत, 'शिला' से निकला है। ये पहाड़ी क्षेत्रों में स्थित पत्थर से निकलता है। हल्का भूरा और काला रंग लिए शिलाजीत, चिपचिपा होता है।
शिलाजीत बाज़ार में पाउडर, लिक्विड या कैप्सूल के रूप में मिलता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, पोटैशियम जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। यदि बात महिलाओं की की जाए तो उनके लिए शिलाजीत कारगार साबित होता पाया गया है।
Shilajit Effects on Woman-
/hindi/media/post_attachments/f21a881a-11f.webp)
1. वजन कम करता है
शिलाजीत में वज़न कम करने की शक्ति होती है। औद्योगिकी के इस युग में जब सब काम मशीन कर रही हैं, ऐसे में मानव शरीर में मोटापे जैसी समस्याएं बढ़ रहीं हैं। महिलाएं व्यस्त जीवन शैली के चलते अपने को समय नहीं दे पातीं। ऐसे में शिलाजीत का सेवन उन्हें वज़न को काम करने में लाभप्रद हो सकता है।
2. कैंसर को करता है दूर
शिलाजीत का एंटी-ऑक्सीडेंट गुण कैंसर को बढ़ाने वाली सेल्स को रोकता है। इसमें पाए जाने वाले फ्री-रेडिकल्स, कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकते हैं।
3. कमज़ोरी दूर करता है
जो महिलाएं ज़्यादा काम करते-करते थक जाती हैं, उनके लिए शिलाजीत बहुत ज़रूरी है। शिलाजीत में कोशिकाओं को बढ़ाने का गुण है, साथ ही इससे बॉडी सेल्स ब्रेकडाउन भी काम होता है।
4. तनाव में मिलती है राहत
अपने व्यस्त शिड्यूल के कारण महिलाएं अत्यधिक तनाव से जूझती हैं। शिलाजीत स्ट्रेस को दूर करता है और हैप्पी हार्मोन को बढ़ाता है। इससे याददाश्त भी बढ़ती है और नींद न आने जैसी शिकायतों से भी छुटकारा मिलता है।
5. पीरियड्स में है कारगार
जिन महिलाओं को अनियमित पीरियड्स की शिकायत है, वे शिलाजीत का सेवन कर सकती हैं। हालांकि उन्हें ऐसा डाक्टर की सलाह के बाद ही लेना चाहिए।
इस तरह यह देखा जा सकता है कि मात्र एक शिलाजीत में कई गुण हैं। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में दिखाया है किस तरह शिलाजीत एंटीऑक्सिडेंट, इम्यूनोमॉड्यूलेटरी, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एडाप्टोजेनिक और एंटीडिस्लीपिडेमिक जैसी गतिविधियों को प्रदर्शित करता है।