Advertisment

Oil: बहुत चाव से ऑयली फूड खाना बन सकता है सेहत के लिए खतरनाक

हैल्थ: एडिबल ऑयल या कुकिंग ऑयल में बहुत से तेल आ जाते हैं। जैसे सरसों का तेल, नारियल का तेल, पाम ऑयल, कॉटन ऑयल और जैतून का तेल आदि। पर ज्यादा तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी बहुत होता है।

author-image
Prabha Joshi
New Update
Palm oil

ज्यादा तेल स्वस्थ्य के लिए नुकसानदेह है

Oil: तेल हमें बहुत प्रिय होता है। जहां तेल से बनी चीज़ें दिख जाएं, हमारें मुंह पर पानी आना शुरु हो जाता है। इसके साथ ही कमाल है, हर कुछ तो तेल में बनता है। स्नैक्स, घर का खाना, त्यौहार के पकवान और बाजार का सामान आदि। बहुत कम खान-पान ऐसा होता है जो तेल से रहित होता है, जैसे उबला खाना, चावल और जूस आदि। रोजमर्रा में उपयोग में लाए जानें वाले कढ़ी और सूप भी तेल में ही बनते हैं। 

Advertisment

एडिबल ऑयल या कुकिंग ऑयल में बहुत से तेल आ जाते हैं। जैसे सरसों का तेल, नारियल का तेल, पाम ऑयल, कॉटन ऑयल और जैतून का तेल आदि। पर ज्यादा तेल हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी बहुत होता है। गर्मियों में खासतौर से तेल से परहेज रखना चाहिए।

नारियल

तेल खाने के नुकसान क्या हैं

Advertisment

तेल को भोजन में लेने के बहुत से शारीरिक और मानसिक नुकसान हैं, आइए जानें :-

मोटापा पैदा करे

ज्यादा तेल खाने से शरीर में मोटापे की समस्या बढ़ती जाती है। हम तेल को ज्यादा मात्रा में लेते रहते हैं जिससे कैलोरीज बढ़ती जाती है। तेल लेने के बाद हम उतनी एक्सरसाइज या शारीरिक मेहनत नहीं करते। इससे हमारे शरीर में फैट इकट्ठा होता जाता है और हम मोटे होते जाते हैं। वजन संबंधी समस्या भी हमारे शरीर में पैदा हो जाती है। ऐसे में जरूरी है तेल का इस्तेमाल जरूरत से ज्यादा न करें। पूरी, परांठा और अ्न्य ऑयली फूड कम खाएं।

Advertisment

हृदय के लिए खतरा 

ज्यादा तेल से शरीर में कोल्स्ट्रॉल की मात्रा बढ़ती जाती है। कोलेस्ट्रॉल हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए बहुत खतरनाक होता है। ये हमारी धमनियों में जमता जाता है जिससे बल्ड फ्लो में परेशानी पैदा हो जाती है। इसके चलते संपूर्ण शरीर में बल्ड फ्लों प्रभावित होता है जिससे शारीरिक कमजोरी, स्ट्रोक, हार्ट अटैक जैसी अन्य हृदय संबंधी परेशानियां पैदा हो जाती हैं। ऐसे में जरूरी है रोज एक्सरसाइज या शारीरिक परिश्रम किया जाए और ज्यादा तेल वाले खाद्य पदार्थों का बहिष्कार किया जाए। 

चेहरे पर मुंहासे 

Advertisment

ज्यादा तेल त्वचा के लिए भी नुकसानदायक होता है। अनावश्यक तेल पसीने के माध्यम से शरीर से बाहर आता है जिससे स्किन बहुत ज्यादा ऑयली होने लगती है। ऐसे में त्वचा में धूल और अन्य चीजें आसानी से अटैक कर देती हैं जिससे हमारी त्वचा में समस्या पैदा हो जाती है। मुंह पर मुंहासे और दाने इसी का परिणाम हैं। ऐसे में जरूरी है तेल का इस्तेमाल कम करें। जाड़ों में तेल का इस्तेमाल त्वचा के लिए सही है लेकिन गर्मियों में ऑयली स्किन वालों को खासतौर से तेल से परहेज रखना चाहिए। 

पेट फूलना

सबसे ज्यादा जो तेल ज्यादा खाने से परेशानी होती है, वो है पेट फूलना। अनावश्यक रूप में तेल ले लेने से पेट संबंधी और पाचन संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। गर्मियों में खासतौर से ज्यादा तेल लेने से पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे उल्टी, दस्त, डायरिया और पेट फूलना आदि से जूझ सकते हैं। ऐसे में जरूरी है गर्मियों में तेल से परहेज रखें।

इस तरह देखा जा सकता है कि ज्यादा तेल लेने या खाने से शरीर में बहुत परेशानियां पैदा हो जाती हैं। सबसे ज्यादा हृदय और पेट के लिए तेल के नुकसान हैं। ऐसे में जरूरी है अनावश्यक रूप से तेल का इस्तेमाल कम कर दिया जाए।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Oil हृदय त्वचा ऑयल गर्मियों तेल पाचन
Advertisment