Advertisment

Palm Oil: एडिबल ऑयल में आने वाला पाम ऑयल के हैं बहुत से नुकसान

ब्लॉग | हैल्थ: भारत में खाना बनाने के लिए या कोई डिश बनाने के लिए मूंगफली, कॉटन, सरसों, सनफ्लावर, जैतून और नारियल जैसे बहुत से तेल इस्तेमाल में लिए जाते हैं लेकिन इनमें जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिया जाता है वह है–पाम ऑयल।

author-image
Prabha Joshi
01 Apr 2023
Palm Oil: एडिबल ऑयल में आने वाला पाम ऑयल के हैं बहुत से नुकसान

पाम ऑयल के हैं बहुत से नुकसान

Palm Oil: वैसे तो भारत में बहुत से तेल खाने के प्रयोग में लिए जाते हैं लेकिन इनमें पाम ऑयल के बहुत से नुकसान हैं। हालांकि पाम ऑयल के अपने कुछ फायदे भी हैं लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो कुछ विशेष परिस्थितियों में पाम ऑयल का सेवन नुकसानदायक है। 

Advertisment

भारत में खाना बनाने के लिए या कोई डिश बनाने के लिए मूंगफली, कॉटन, सरसों, सनफ्लावर, जैतून और नारियल जैसे बहुत से तेल इस्तेमाल में लिए जाते हैं लेकिन इनमें जो सबसे ज्यादा इस्तेमाल में लिया जाता है वह है–पाम ऑयल। पाम ऑयल का प्रयोग घर पर तो नहीं लेकिन बाहर के हर खाने में चाहें वह पैक्ड हो या नहीं, प्रयोग किया जाता है। 

पाम ऑयल के नुकसान क्या हैं

पाम ऑयल हमारे शारीरिक और मानसिक दोनों स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक है। आइए जानें :-

Advertisment

मोटापा पैदा करता है

विशेषज्ञों की मानें तो पाम ऑयल को खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है। इसमें ट्रांस और सैचुरेटेड दोनों फैट पाए जाते हैं जिससे इसका सेवन खतरनाक बन जाता है। बाजार में बिस्कुट हो या स्नैक्स, पाम ऑयल का इनमें प्रयोग किया जाता है। यही कारण है कि बच्चे जब बाजार का खाना खाते हैं तो मोटे हो जाते हैं या उनका वजन बढ़ जाता है।

हाइपरटेंशन का खतरा बढ़ाए

Advertisment

पाम ऑयल को खाने से हाइपरटेंशन की समस्या बढ़ जाती है। विशेषज्ञों की मानें तो जो बच्चे पाम ऑयल से बना सामान खाते हैं उन्हें हाइपरटेंशन का खतरा ज्यादा हो जाता है।

हृदय स्वास्थ्य के लिए खतरनाक

हृदय रोग से जुड़े मरीज पाम ऑयल का सेवन न करें। वे बाहर का खाना न खाएं। ऐसा इसलिए कि पाम ऑयल में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। इसमें जो कोलेस्ट्रॉल पाया जाता है वह हृदय के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता। यही कारण है कि हृदय से जुड़े मरीजों को पाम ऑयल के सेवन से परहेज करना चाहिए।

इस तरह देखा जा सकता है कि पाम ऑयल का सेवन करना हमारे शरीर के लिए किस कदर खतरनाक है। हालांकि ऐसा भी देखा गया है कि पाम ऑयल को खाने से शरीर में विटामिन ए की पूर्ति हो जाती है। ऐसा भी कहा गया है कि यह खून को बढ़ाता है। गर्भवती महिलाओं को पाम ऑयल के सेवन से पहले डॉक्टर से परामर्श कर लेना चाहिए।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment