Heart Failure In Women: महिलाओं में हार्ट फेलियर होने से पहले दिखते यह लक्षण

इसके अलावा महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान परिपार्टम कार्डियोमायोपैथी जैसी समस्याएं भी हार्ट फेलियर के रिस्क को बढ़ाती हैं साथ ही तनाव, डिप्रेशन, चिंता करना भी हार्ट फैलियर के मामलों की बढ़ोतरी होने का कारण बनता है।

Swati Bundela
12 Nov 2022
Heart Failure In Women: महिलाओं में हार्ट फेलियर होने से पहले दिखते यह लक्षण

Heart Failure In Women

आजकल हम यह बहुत हो रहा हैं कि हार्ट फेल होने से बहुत ही कम उम्र में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। हार्ट फेलियर होने से मौत होना बहुत ही सामान्य होता जा रहा है और यह गंभीर मुद्दा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हार्ट फेलियर को लेकर महिलाएं ज्यादा संवेदनशील है। महिलाओं में बहुत समय पहले ही ऐसे लक्षण दिखने लग जाते हैं जो हार्ट फेलियर का संकेत होते हैं। जरूरी है कि आपको इन लक्षणों के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।

महिलाओं में किन कारणों से होता है हार्ट फेलियर-

ऐसी बहुत सी समस्याएं हैं जो पुरुषों की तुलना में महिलाओं में बहुत देखी जाती है। यह सभी समस्याएं महिलाओं में हार्ट फेलियर के रिस्क को बढ़ाती हैं। डायबिटीज मेलिटस, हाई बीपी, वाल्वुर रोग, कोरोनरी धमनी रोग आदि महिलाओं में हार्ट फेलियर होने का कारण बनते हैं। 

इसके अलावा महिलाओं में गर्भावस्था के दौरान परिपार्टम कार्डियोमायोपैथी जैसी समस्याएं भी हार्ट फेलियर के रिस्क को बढ़ाती हैं साथ ही तनाव, डिप्रेशन, चिंता करना भी हार्ट फैलियर के मामलों की बढ़ोतरी होने का कारण बनता है। इसलिए जरूरी है कि हमें एक स्वस्थ जीवन शैली को अपनाना चाहिए और अपनी हार्ट हेल्थ का बहुत ध्यान रखना चाहिए।

Heart Attack Symptoms In Women Not Taken Seriously: Study - SheThePeople TV

महिलाओं में हार्ट फैलियर होने से पहले दिखने वाले लक्षण-

निम्नलिखित लक्षण महिलाओं में हार्ट फेलियर होने के कुछ समय पहले से ही दिखने लग जाते हैं। अगर आप भी यह सब लक्षण महसूस कर रहे हैं तो अपने डॉक्टर से तुरंत परामर्श करने की जरूरत है।
1. अगर बिना किसी कारण के आप शरीर में अत्यधिक थकान महसूस करने लगती हैं और रोजाना के सामान्य काम करने में भी आपको बहुत कमजोरी महसूस होती है।
2. थोड़ी बहुत शारीरिक गतिविधि करने में ही अगर आपको सांस लेने में परेशानी होती है।
3. हार्ट अटैक के लक्षण में सीने में दर्द महसूस होना एक बहुत कॉमन लक्षण है।
4. अगर आपको जोड़ों में दर्द, पैरों में दर्द है या पैरों में सूजन महसूस हो रही है।
5. अगर आपको भूख कम लगने लगी है या हर वक्त उल्टी जैसा अनुभव होता है और जी मिचलाता है।
6. आपकी हार्टबीट सामान्य से अधिक हो जाती है और आप किसी भी काम पर सही से फोकस नहीं कर पाते हैं।
7. अगर आपको खांसी है और खांसी के साथ कोई चिपचिपा तरल पदार्थ बाहर आता है।
8. पेट के आसपास के हिस्से में आपको दर्द और सूजन महसूस होती है।

अगला आर्टिकल