Hemorrhoid In Women: महिलाओं में बवासीर के क्या हैं लक्षण

हैल्थ: बवासीर, जिसे हेमोरॉइड्स कहा जाता है, महिलाओं में एक आम स्वास्थ्य समस्या है। यह स्थिति तब होती है जब गुदा (Anus) और रेक्टम की नसें सूज जाती हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में दर्द, खुजली, शौच के दौरान ब्लीडिंग, और गुदा क्षेत्र में सूजन शामिल हैं।

author-image
Saniya Naaz
New Update
Hemorrhoid symptoms

(Image credit: Pinterest)

Women Hemorrhoid Symptoms: बवासीर, जिसे हेमोरॉइड्स कहा जाता है, महिलाओं में एक आम स्वास्थ्य समस्या है। यह स्थिति तब होती है जब गुदा (Anus) और रेक्टम की नसें सूज जाती हैं। इसके प्रमुख लक्षणों में दर्द, खुजली, शौच के दौरान ब्लीडिंग, और गुदा क्षेत्र में सूजन शामिल हैं। ये लक्षण न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक तनाव भी पैदा कर सकते हैं, जिससे डेली लाइफ़ पर प्रभाव पड़ता है। सही समय पर उपचार न मिलने पर स्थिति गंभीर हो सकती है, इसलिए लक्षणों की पहचान और मेडिकल सलाह लेना आवश्यक है।

Advertisment

महिलाओं में बवासीर के लक्षण

1. दर्द और असुविधा

बवासीर का सबसे प्रमुख लक्षण गुदा के आसपास दर्द और असुविधा होता है। यह दर्द बैठने, खड़े होने या शौच के दौरान बढ़ सकता है। कुछ महिलाओं को महसूस होता है कि वे सामान्य गतिविधियों में भाग लेने में असहजता महसूस करती हैं।

 2. खून आना

शौच के दौरान खून आना एक सामान्य लक्षण है। यह ब्लड जनरली लाल रंग का होता है और इसे टिश्यू पेपर पर या शौच के दौरान देखा जा सकता है। यह खून आना कई बार गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है, इसलिए इसे नजर अंदाज नहीं करना चाहिए।

3. गुदा (Anus) में खुजली

बवासीर के कारण गुदा क्षेत्र में खुजली और जलन हो सकती है। सूजन और इरिटेशन के कारण यह लक्षण उत्पन्न होते हैं, जो महिलाओं के लिए अत्यधिक असुविधाजनक हो सकते हैं।

Advertisment

4. सूजन

गुदा के आसपास नसों का सूजना बवासीर का एक अन्य महत्वपूर्ण लक्षण है। यह सूजन एक गांठ के रूप में महसूस हो सकती है, जिसे महिलाओं को महसूस होता है। कभी-कभी यह गुम्फन गुदा के बाहर भी दिख सकता है।

5. शौच में कठिनाई

बवासीर के कारण महिलाओं को शौच करने में कठिनाई हो होता है। उन्हें अधिक तनाव और दर्द का सामना करना पड़ता है, जिससे उन्हें नियमित शौच में परेशानी होती है। यह स्थिति कब्ज का कारण बन सकती है, जिससे लक्षण और भी बढ़ सकते हैं।

6. बवासीर के प्रकार

महिलाओं में बवासीर दो प्रकार के होते हैं: बाहरी (external) और आंतरिक (internal)। बाहरी बवासीर गुदा के बाहर होते हैं और इनमें अधिक दर्द होता है। आंतरिक बवासीर गुदा के अंदर होते हैं और इनमें लीडिंग होता है लेकिन दर्द कम होता है। दोनों प्रकार की समस्या गंभीर हो सकती है, इसलिए सही पहचान और उपचार आवश्यक है।

Advertisment

7. मानसिक प्रभाव

बवासीर के लक्षण केवल शारीरिक ही नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रभाव डाल सकते हैं। महिलाओं को शर्मिंदगी, चिंता और सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने से बचने की प्रवृत्ति हो होती है, जो उनकी जीवन की quality को प्रभावित कर सकती है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

बवासीर infected Blood खूनी बवासीर Blood