Advertisment

Gud Ke Fayde: ठंड में गुड़ खाने के 6 बड़े फायदे

गुड़ का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से हमें राहत मिलता है। जैसे की पेट में दर्द, पीठ में दर्द और कमर में दर्द आदि। जानें अन्य फायदे हैल्थ ब्लॉग में-

author-image
Vaishali Garg
11 Jan 2023
Gud Ke Fayde: ठंड में गुड़ खाने के 6 बड़े फायदे

Gud khane ke fayde

Gud Ke Fayde: सर्दियों के मौसम में गुड़ का सेवन करने से हमारा शरीर गर्म रहता है। उसके साथ में स्वस्थ भी रहता है। गुड गन्ने के रस से बना होता है जो बिल्कुल ही नेचुरल प्रोडक्ट होता है और हमारे बॉडी को भरपूर मात्रा में पोटेशियम, कैल्शियम आदि चीजें प्रदान करता है। यह हमारे मेटाबॉलिज्म को मजबूत बनाने में काम करता है। यह सिर्फ खाने में ही टेस्टी नहीं लगता बल्कि इसके साथ साथ यह हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व प्रदान करता है और साथ में किसी भी बीमारी या समस्या से लड़ने में काफी मदद करता है।

Advertisment

Benefits Of Jaggery During Winter-

1.इम्यूनिटी को करें मजबूत

Advertisment

गुड़ का सेवन करने से हमारा इम्यूनिटी सिस्टम बहुत ही स्ट्रांग रहता है जिससे हमारा पाचन क्रिया में काफी ज्यादा मदद मिलता है। गुड़ के अंदर एंटीवायरल गुण होता है जो हमारे शरीर को किसी भी प्रकार की बीमारियों से लड़ने के लिए क्षमता प्रदान करता है।

2. मजबूत हड्डियां

हम सब देखते हैं कि सर्दियों के मौसम में हमारे जोड़ों में दर्द होता रहता है। उसके साथ-साथ हमारी हड्डियां बहुत ही ज्यादा कमजोर हो जाती है इसलिए हमें नियमित रूप से गुड़ का सेवन करना चाहिए , क्योंकि गुड़ के अंदर कैल्शियम पाया जाता है। इसका सेवन से हमारा शारीर  मजबूत रहता है इसलिए कमज़ोर हड्डियो वालो को इसका सेवन जरुर करना चाहिए ।

Advertisment

3.मुंह की बदबू से राहत

बहुत सारे लोगों को मुंह की बदबू की समस्या रहती है और कभी-कभी यह समस्या इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि कोई भी इंसान उनके पास बैठ भी नहीं सकता। ऐसे लोगों को जरूर सॉफ और गुड़ को मिलाकर उनका सेवन करना चाहिए ताकि उनके मुंह की बदबू बंद हो सके।

4.पाचन क्रिया

Advertisment

गुड़ हमारे पाचन क्रिया को भी सही रखता है। हमें नियमित रूप से रोजाना गुड़ का सेवन करना चाहिए। इससे हमारा पाचन क्रिया हमेशा सही रहता है , यानी कि कभी भी एसिडिटी का सामना नहीं करना पड़ता है इसलिए हमेशा गुड़ के साथ सेंधा नमक का प्रयोग करके खाना चाहिए। इससे हमारे पाचन क्रिया सुचारू रुप से चलता रहता है।

5.सर्दी जुकाम से राहत

गुड़ सर्दी जुखाम की समस्याओं से भी हमें राहत पहुंचाता है। सर्दियो के मौसम में अगर आप गुड़ और अदरक को पका कर खाएं तो यह हमारे शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा लाभदायक होता है।

6.पीरियड्स 

गुड़ का सेवन करने से पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से हमें राहत मिलता है। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को अनेक प्रकार के दर्द का अनुभव होता है जैसे कि पेट में दर्द, पीठ में दर्द और कमर में दर्द आदि। जो महिलाएं नियमित रूप से गुड़ का सेवन करती है उन्हें इस प्रकार के दर्द से राहत मिलता है।

Advertisment
Advertisment