Advertisment

Sexual Health: ये 5 बीमारियां कर सकती हैं आपकी सेक्स लाइफ को प्रभावित

हैल्थ: लगातार सेक्स के प्रति आपकी रुचि नहीं बन रही तो यह बढ़ती समस्या के पीछे स्वास्थ्य संबंधी कई कारण हो सकते हैं। आज भी ऐसे कई लोग हैं जो सेक्स और सेक्स से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करने से हिचकते हैं।

author-image
Ruma Singh
New Update
Sexual wellness and satisfaction

(Credit Image-File Image)

These 5 Health Conditions Can Harm Your Sexual Life: अपने पार्टनर के साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा एक बायलॉजिकल चीज है। जिसका अनुभव सभी कपल्स करते हैं। यह रिश्तो में शारीरिक रूप के साथ-साथ भावनात्मक रूप से भी आवश्यक माना जाता है, क्योंकि यह आपके यौन हार्मोंस और बॉडी को हेल्दी रखता है। हालांकि कभी-कभी इसमें उतार चढ़ाव महसूस होना आम बात है लेकिन लगातार सेक्स के प्रति आपकी रुचि नहीं बन रही तो यह बढ़ती समस्या के पीछे स्वास्थ्य संबंधी कई कारण हो सकते हैं। आज भी ऐसे कई लोग हैं जो सेक्स और सेक्स से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात करने से हिचकते हैं। नतीजन उन्हें यह चीज बड़ी समस्या की ओर ले जाती है। आपको पता होना चाहिए कि कई ऐसी बीमारियां आपके सेक्स लाइफ को प्रभावित कर सकती है।

Advertisment

ये बीमारियां कर सकती हैं आपके सेक्स लाइफ को प्रभावित

1. आर्थराइटिस

अगर आपको हड्डियों से जुड़ी कोई समस्या हैं जैसे जोड़ों में दर्द, ऐंठन, आदि तो यह आपके यौन जीवन को प्रभावित कर सकती है। दर्द के कारण लोग सेक्स को अच्छे से एंजॉय नहीं कर पाते हैं। जिस कारण कई लोग सेक्स से परहेज करना शुरु कर देते हैं।

Advertisment

2. डायबिटीज 

कोई भी ब्लड शुगर हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक साबित होता है। पुरुषों में डायबिटीज से एरेक्शन और एजाकुलेशन की समस्या होती है। साथ ही हाई ब्लड शुगर से हमारे रक्त वाहिका पर बुरा असर पड़ता है, जिससे यह ऑर्गन्स के लिए जरूरी रक्त फ्लो को प्रभावित कर देता है। जबकि महिलाएं डायबिटीज से वजाइनल ड्राइनेस, सेक्सुअल डिजायर की कमी महसूस करती हैं।

3. डिप्रेशन

Advertisment

यह आपके मन की स्थिति को प्रभावित करती है। जिससे आप हमेशा खुद में लो फील करने लगते हैं। ऐसे में आपको किसी भी चीज को करने में रुचि नहीं रहती। इस दौरान आप कई तरह की दवाई का सेवन करते हैं जिससे आपमें सेक्स के प्रति रुचि की कमी आने लगती है।

4. मेनोपॉज 

मेनोपॉज के कारण महिलाओं में सेक्स की रूची कम होने लगती है, क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोंस में बदलाव होते रहते हैं। इससे महिलाओं में  क्षमता की कमी आती है।

Advertisment

5. थायरॉइड

अगर कोई महिला थायरॉइड से ग्रसित है तो उन्हें सेक्स के दौरान काफी दर्द से गुजरना पड़ता है। दरअसल थायरॉइड के कारण वजाइनल ल्यूब्रीकेंट कम हो जाता है। ऐसा होने पर पीनस की वजाइनल एंट्री में मुश्किल आती है, जिससे सेक्स करना असहज हो जाता है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex life How Trauma Affect Sex Life खराब सेक्स लाइफ सेक्स
Advertisment