Advertisment

Sex Myths: क्या सेक्स के बीच में रुकना सही है?

बहुत सारे लोगों को ऐसा भी लगता है कि अगर आपने एक बार सेक्स शुरू कर लिया है तो हमें उसे पूरा ही करना है। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह बहुत कम लोगों को पता है। चलिए आज जानते हैं

author-image
Rajveer Kaur
New Update
Sex time

File Image

Is It Okay To Stop During Sex? सेक्स के बारे में जब भी बात होती है तो लोगों को इसके बारे में गलत बातें ज्यादा पता होती है। इसका एक कारण यह भी है कि हम एक्सपर्ट के साथ कोई बातचीत नहीं करते हैं। हमें लगता है कि हमें सब कुछ पता है। हम जो दूसरों से सुनते हैं या फिर फोन में देखते हैं, उसे ही सच मानने लग जाते हैं। हम फैक्ट और मिथ को अलग नहीं कर पाते हैं। बहुत सारे लोगों को ऐसा भी लगता है कि अगर आपने एक बार सेक्स शुरू कर लिया है तो हमें उसे पूरा ही करना है। इस बात में कितनी सच्चाई है, यह बहुत कम लोगों को पता है। चलिए आज जानते हैं कि क्या सेक्स को शुरू करने के बाद खत्म करना ही होता है?

Advertisment

क्या सेक्स के बीच में रुकना सही है?

सेक्स एक क्रिएटिव चीज है। इसके कोई भी रूल्स नहीं होते हैं। अगर आपको लगता है कि सेक्स की कोई रूल बुक है और हमें उसके हिसाब से चलना है तो आप बहुत गलत कर रहे हैं। सेक्स एक इंजॉय करने वाली चीज है। अगर आप सेक्स को उस तरीके से करेंगे जैसे आपको या आपके पार्टनर को अच्छा लगता है, उतना ही ज्यादा आप इसे इंजॉय कर पाएंगे। अगर आप सेक्स को पूरा करने का स्ट्रेस लेंगे या फिर इसके कुछ रूल सेट कर लेंगे तब आप कभी भी इसका भरपूर आनंद नहीं उठा सकते हैं।

अब ऐसे ही एक सवाल है कि क्या हमें सेक्स को शुरू करके अंत तक लेकर जाना है? क्या हम बीच में रुक नहीं सकते हैं? बहुत सारे लोग सेक्स के बारे में यही सोचते हैं कि हमें इसे पूरा करना है या फिर ऑर्गेज्म तक पहुंचना है। अगर हम इसके बीच में रुक जाते हैं तो यह बहुत ही खराब चीज है या फिर गलत है। 

Advertisment

हमें सबसे पहले इस बात को समझना होगा कि हम सेक्स खुद को प्लेजर देने के लिए करते हैं। अगर हम सेक्स के दौरान कंफर्टेबल फील नहीं कर रहे हैं, पेन हो रहा है या हम किसी और वजह से रुकना चाहते हैं जैसे आप सही पोजीशन में नहीं है या फिर आप पोजीशन चेंज करना चाहते हैं और आप पार्टनर से रुक कर बात करना चाहते हैं तो हमें रुकना पड़ेगा। असहज होने पर हम प्लेजर नहीं ले पाएंगे। इसलिए आपको अपनी बॉडी के ऊपर कंट्रोल लेना होगा। आप जब चाहे सेक्स के दौरान रुक सकते हैं। ऐसा नहीं है कि सेक्स शुरू करने के बाद आपको उसे खत्म करना ही है।

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

sex myths active sex life affects sexual health
Advertisment