Advertisment

First Period शुरु होने से पहले दिखते हैं ये लक्षण

हैल्थ: हर किसी की अपनी बायोलॉजिकल घड़ी होती है जो एक दूसरे से अलग होती है। कई लड़कियों को जब पहली माहवारी आती हैं, तब उन्हें इसका अंदाजा तक नहीं होता है। जिस कारण वह परेशान हो जाती है।

author-image
Ruma Singh
एडिट
New Update
First periods

(Credit Image- File Image)

These Symptoms Are Seen Before The First Mensuration Starts: मासिक धर्म चक्र हर लड़की के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसमें कई शारीरिक एवं भवनात्मक परिवर्तन शामिल हैं। वैसे तो पीरियड्स की शुरुआत आमतौर पर लड़कियों को 12 से 14 साल की उम्र में होती हैं, लेकिन कई मामलों में यह बढ़ने के साथ-साथ कम भी हो सकता है, क्योंकि हर किसी की अपनी बायोलॉजिकल घड़ी होती है जो एक दूसरे से अलग होती है। कई लड़कियों को जब पहली माहवारी आती हैं, तब उन्हें इसका अंदाजा तक नहीं होता है। जिस कारण वह परेशान हो जाती है।

Advertisment

कैसे समझें पहली माहवारी को?

किसी लड़की को कब उनकी पहली माहवारी होगी, इसकी भविष्यवाणी करने का कोई सटीक तरीका नहीं है लेकिन शारीरिक तौर पर आए कुछ बदलाव के संकेत के माध्यम से अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

1. उम्र 

Advertisment

ज़्यादातर लड़कियों में प्यूबर्टी 11 साल की उम्र के पास होती है, लेकिन कई कारणों से यह 8 से 14 साल के बीच शुरू हो सकते हैं। यह संकेत देता है कि आप एक वयस्क के रूप में विकसित होने वाले हैं। इसमें आपके स्तन और शरीर पर बाल विकसित होने लगते हैं। साथ ही मुंहासे भी हो सकते हैं। हो सकता है कि इन लक्षणों के एक दो साल बाद पहली माहवारी शुरू हो सकती है।

2. स्तन का आकार बढ़ना 

पीरियड शुरू होने के संकेत में से सबसे बड़ा संकेत है आपका स्तन का आकार बढ़ना। इस दौरान आपको अपने स्तन कोमल और थोड़े उभरे हुए महसूस होंगे जो कि धीरे-धीरे यह विकसित होने लगता है। जिससे पहली पीरियड शुरू होने का संकेत मिल सकता है।

Advertisment

3. वजाइनल डिस्चार्ज 

यह आमतौर पर चिपचिपा सा तरल पदार्थ होता है, जो एक उम्र के बाद आपकी योनि से स्त्रावित होता है। यह पहली माहवारी से लगभग 6 से 12 महीने पहले दिखाई दे सकता है। इसके होने के पीछे वज़ह शरीर के बदलते हार्मोन से है। वजाइनल डिस्चार्ज योनि को साफ और नमीयुक्त रखता है ताकि अच्छे बैक्टीरिया विकसित हो सकें, जो योनि के लिए अच्छे होते हैं। पहली माहवारी शुरू होने के लक्षणों में से भी यह एक लक्षण है, जिसे ध्यान देकर आप समझ सकते हैं।

4. प्यूबिक हेयर का बढ़ना

Advertisment

यह आपके स्तन के विकास के बाद शुरू होते हैं। इसमें आमतौर पर प्यूबिक हड्डी के आस-पास मुलायम रोएंदार बाल दिखने शुरू होते हैं। जो समय के साथ-साथ धीरे-धीरे और गहरा होते चला जाता है। इससे पहली महावारी शुरु होने का संकेत मिल सकता है। 

4. मुंहासे निकलना

शारीरिक विकास के साथ-साथ हार्मोनल परिवर्तन भी होने लगते हैं। जिससे मुंहासे निकलने शुरू हो जाते हैं, जो पहली माहवारी शुरू होने के आम लक्षणों में से एक है।

Advertisment

Disclaimer: इस प्लेटफॉर्म पर मौजूद जानकारी केवल आपकी जानकारी के लिए है। हमेशा चिकित्सा या स्वास्थ्य संबंधी निर्णय लेने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह लें।

Your Daughters First Period First Period Signs First Period
Advertisment