Advertisment

Eyes Care : आंखो के नीचे कभी नहीं लगानी चाहिए ये चीजें

ब्लॉग | हैल्थ : हमारी आंखे बहुत नाजुक और कोमल होती है। आंखो के आसपास की स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसेटिव होती है। अगर आप अपने गंदे हाथो से भी उसे छूते है तो आंखो में जलन होने लगता है और कई बार तो इंफेक्शन भी हो जाता है। जानें अधिक इस ब्लॉग में-

author-image
Sonali
New Update
Benefits of eye

Under The Eyes

Eyes Care: हमारी आंखे बहुत नाजुक और कोमल होती है। आंखो के आसपास की स्किन बहुत ही ज्यादा सेंसेटिव होती है। अगर आप अपने गंदे हाथो से भी उसे छूते है तो आंखो में जलन होने लगता है और कई बार तो इंफेक्शन भी हो जाता है। और आंखे के पास जो सेंसेटिव जगह होती है उस जगह में हमें कुछ भी प्रोडक्ट्स या क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए, उससे आंखो में इरिटेशन का एक बड़ा कारण बन सकता है। कुछ स्किन केयर प्रोडक्ट्स में स्टेरॉइड होता है,  इसलिए वह प्रोडक्ट्स हमें बिल्कुल भी यूज नहीं करना चाहिए। आइए जानते है की हमें अपने आंखो के नीचे क्या नहीं लगाने चाहिए।

Advertisment

आँखों के नीचे कभी ना लगाए ये चीज़े 

1. फेस स्क्रब

हम स्क्रबिंग तो अपने चेहरे के लिए करते ही है ताकि उससे हमारी त्वचा ग्लो करे, लेकिन स्क्रबिंग आपको सिर्फ चेहरे में ही करना चहिए अपने आंखो के आस पास इसे न करें नही तो त्वचा को बहुत ज्यादा नुकसान पहुंच सकता है। 

Advertisment

2. फेस मॉश्चराइजर

आंखो के नीचे की त्वचा बहुत सेंसेटिव होती है, इसलिए जो हम अपने फेस में मॉश्चराइजर लगाते है उसे अपने आंखो के नीचे न लगाए। कुछ मॉश्चराइजर आपके चेहरे और आंखो के लिए बिल्कुल भी अच्छी नहीं है, इसलिए इसे अपने आंखो के नीचे लगाने से अवॉइड करे।

3. स्टेरॉइड क्रीम्स

Advertisment

हम अपने चेहरे पर बहुत से क्रीम का इस्तेमाल करते है और कई प्रोडक्ट्स के क्रीम भी लगाते है, लेकिन कुछ प्रोडक्ट्स में स्टेरॉइड मिले होते है जिसे लगाने से स्किन डैमेज और सेंसेटिव हो जाती है, इसलिए हमें क्रीम खरीदने से पहले देखना चाहिए की वह एक स्टेरॉइड क्रीम है या नॉर्मल।

4. आर्टिफिशियल कलर्स 

केमिकल कंटेनिंग प्रोडक्ट्स बहुत ज्यादा नुकसानदायक होता है यह बात आप सबको तो पता ही है, यह स्किन के लिए बहुत ज्यादा हार्मफुल है। केमिकल प्रोडक्ट्स लगाने से जलन, इरीटेशन और सूजन पैदा कर सकते है। इससे स्किन ड्राई हो सकते है और आंखो के लिए भी बहुत हार्मफुल है।

5. खुसबुदार परफ्यूम 

आप इसे आंखे के नीचे तो नही लगाते है लेकिन बहुत बार हवा में स्प्रे करके इसे स्मेल और फील करते है लेकिन आपको पता है ऐसा करना बहुत नुकसान पहुंचा सकती है आपके आंखो को, परफ्यूम में अल्कोहल भी मौजूद होती है जो बहुत ही ज्यादा डेंजरस होते है।

eyes Care eyes Care
Advertisment