Advertisment

Period Headache के बचने के कुछ आसान उपाय

महिला को हर महीने होने पीरियड्स या मासिक धर्म के दिनों में दर्द का होना सामान्य है। इन दिनों शरीर में हार्मोन्स के बदलाव होने के कारण इस तरह का दर्द उठता है। कई बार तो दर्द इतना अधिक हो जाता है कि वह सहन करना हद के पार हो जाता है।

author-image
Priya Singh
New Update
Period Headache(Freepik)

Tips How Women Can Deal With Period Headache (Image Credit - Freepik)

Tips How Women Can Deal With Period Headache: महिला को हर महीने होने पीरियड्स या मासिक धर्म के दिनों में दर्द का होना सामान्य है। इन दिनों शरीर में हार्मोन्स के बदलाव होने के कारण इस तरह का दर्द उठता है। कई बार तो दर्द इतना अधिक हो जाता है कि वह सहन करना हद के पार हो जाता है। अगर आप भी मासिक धर्म के दिनों में इस तरह दिक्कतों से परेशान होती है। तो यह आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होने वाला है। इसमें आपको ऐसे कुछ घरेलू उपाय बताएं जाएंगे, जिसे आप इस्तेमाल कर अपने सिर के दर्द को काबू कर सकती हैं।

Advertisment

Period Headache के बचने के कुछ आसान उपाय

1. कैफीन का सेवन करें कम 

सिर में दर्द होने पर सामान्य तौर पर लोग चाय पीना पसंद करते हैं। चाय पीने के बाद सिर दर्द में काफी ज्यादा आराम मिलता है। लेकिन यदि इन दिनों आप ज्यादा चाय पियेंगे, तो इसे बेशक आपका सिर दर्द ठीक हो, परंतु आपके पेट में एसिडिटी और ऐठन होनी शुरु हो जाएगी। जिसे आपको और भी तकलीफ हो सकती है। 

Advertisment

2. फलों का करें सेवन

पीरियड्स के दिनों में दर्द से बचने के लिए आपको फल खाना चाहिए। इन दिनों में फल आपके अंदर हो रही कमजोरी को ठीक करता है। सेब सिर में हो रहे दर्द के लिए सबसे बढ़िया फल माना जाता है।

3. गुड़ खाएं

Advertisment

 जिस तरह पीरियड्स आने से कुछ दिन पहले से ही पेट और कमर में पेन होना शुरु हो जाता है। ठीक उसी तरह से सिर में भी दर्द उठता है। ऐसे में आपको गुड़ खाना चाहिए। यह आपके अंदर मिनिरल्स और पोषण तत्वों की कमी को पूरा करता है। 

4. पूरी नींद लें

पीरियड्स के दिनों में सिर में उठने वाले दर्द से आराम पाने के लिए आपको अच्छी और पूरी नींद लेना भी जरुरी है। अन्यथा सिर में अचानक से दर्द उठता है। जो आपको बहुत तकलीफ देता है। कई लोग इन दिनों हो रहें दर्द से राहत पाने के लिए नॉर्मल घंटें से ज्याद की नींद भी लेते हैं। एक इस वजह से भी सिर में दर्द होता है। 

Advertisment

5. पिएं तुलसी का पानी

मासिक धर्म में सिर में होने वाले दर्द से अपने आप को आराम दिलाने के लिए दिन में दो बार तुलसी का पानी पिएं। तुलसी को एक औषधि के रुप में इस्तेमाल किया जाता है। इसके कई सारे गुण होते हैं, जो दर्द से आराम दिलाते हैं। इसे पीने के बाद आपको दर्द में काफी अंतर महसूस होगा।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन आकांक्षा तिवारी का है।

headache Period Headache
Advertisment