Stomach Pain: इन 6 घरेलू नुस्खों से पाएं पेट दर्द से तुरंत राहत

पेट दर्द कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे सही पाचन न होने के कारण, सही खाना न खाने के कारण और समय पर खाना न खाने के कारण आदि। आइए इस हैल्थ ब्लॉग से जानें पेट दर्द से राहत के उपाय

Prabha Joshi
11 Feb 2023
Stomach Pain: इन 6 घरेलू नुस्खों से पाएं पेट दर्द से तुरंत राहत

पेट दर्द के पीछे कई कारण होते हैं

Stomach Pain: पेट दर्द कई कारणों से हो सकते हैं, जैसे सही पाचन न होने के कारण, सही खाना न खाने के कारण, समय पर खाना न खाने के कारण आदि।

आइए जानें पेट दर्द से राहत पाने के 6 घरेलू उपाय

1. पानी पिएं : यह कहां जाता है कि पानी हर समस्या का समाधान है और पानी पेट दर्द के लिए सबसे अच्छा उपाय हो सकता है। पानी विषाक्त पदार्थों को दूर करने में मदद करता है।अगर हमारा शरीर अंदर से डिहाइड्रेट हो जाए तो वह भी पेट दर्द का एक बड़ा कारण बन सकता है।

2. गर्म पानी : कई बार पाचन ठीक से न होने के कारण भी पेट में गैस बन जाती है, जिसे पेट में तेज दर्द हो सकता है। गर्म पानी पीने से हमारे पेट की गैस बाहर निकल जाती है और पाचन ठीक से होता है।और कभी-कभी गर्म पानी में नमक मिलाकर पीना भी बहुत फायदेमंद होता है।

3. गर्म पानी की थैली : कई बार पीरियड्स के कारण महिलाओं के पेट में तेज दर्द होता है जो गर्म पानी पीने से भी ठीक नहीं होता है, उस समय गर्म पानी की थैली आपको काफी राहत दे सकती है। और कभी-कभी मांसपेशियों में दर्द भी हो सकता है जिसे गर्म पानी की थैली से ठीक किया जा सकता है।

4. अदरक : हम सभी जानते हैं कि अदरक का इस्तेमाल सदियों से सर्दी, खांसी और दर्द के लिए किया जाता रहा है। और अदरक पेट दर्द के लिए भी बहुत अच्छा काम करता है। हमें बस इतना करना है कि अदरक को छीलकर अदरक का एक टुकड़ा चबा लेना है और अगर आप अदरक की तेज खुराक नहीं ले पा रहे हैं तो आप इसे गुनगुने पानी के साथ खा सकते हैं।

5. केला : केले में कई तरह के विटामिन्स, पोटैशियम रहता है, जो आपके पेट की एसिडिटी को कम कर सकता है। और यह आपको पेट की कई बीमारियों जैसे डायरिया आदि से भी दूर रखता है।

6. दालचीनी : एक चम्मच दालचीनी पाउडर का सेवन करने से आपका पेट दर्द तुरंत ठीक हो जाता है। दालचीनी में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं जो पाचन क्रिया में बहुत मदद करते हैं।

लेकिन ध्यान रहे, अगर आपका पेट दर्द एक हफ्ते या दो हफ्ते या लगातार कुछ दिनों तक बना रहे तो डॉक्टर से संपर्क करें।

सूचना : इस आलेख को केवल संपादित किया गया है। मौलिक लेखन देबोप्रिया का है।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

अगला आर्टिकल