/hindi/media/media_files/2025/02/18/xBWKzDwiFcSTJkKiYk9x.png)
Photograph: (Freepik )
Tips to get relief from heavy periods: हैवी पीरियड्स, जिसे मेडिकल की भाषा में मेनोरेजिया (Menorrhagia) कहा जाता है, एक ऐसी स्थिति है जो महिलाओं के जीवन को काफी हद तक प्रभावित कर सकती है। यह सिर्फ एक “भारी प्रवाह” से कहीं अधिक है; यह एक ऐसी कंडीशन है जो फिजिकल, इमोशनल और सोशल रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकती है। सोचिए ज़रा कि हर महीने, कुछ दिनों के लिए, आपको लगातार भारी ब्लड फ्लो का अनुभव होता है, जिसके कारण आपको हर घंटे या उससे भी अधिक बार सैनिटरी पैड या टैम्पोन बदलने की जरूरत पड़ती है। यह न केवल अनकंफर्टेबल होता है बल्कि यह एनीमिया, थकान और बहुत दर्द का कारण भी बन सकता है। इसके अलावा, यह सोशल एक्टिविटीज में भाग लेने, काम पर ध्यान लगाने या यहां तक कि रोज़ के कामों को करने की ताकत को भी प्रभावित कर सकता है। इमोशनली, यह चिंता, तनाव और निराशा का कारण बन सकता है, क्योंकि महिलाओं को अपने शरीर पर नियंत्रण खोने का अहसास होता है। यह सिर्फ एक फिजिकल प्रॉब्लम नहीं है, बल्कि ऐसी समस्या है जो जीवन की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है।
Heavy Flow Periods से निपटने के कुछ आसान तरीके
1. पौष्टिक खाने पर ध्यान दें
पीरियड्स के दौरान कई महिलाओं में देखा जाता है की आयरन की कमी होती है। ये ज्यादा हैवी फ्लो के कारण हो सकता है जिससे एनीमिया का खतरा बढ़ सकता है। इसे ठीक करने के लिए आयरन से पूर्ण चीजें खाएं। कैल्शियम और विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही, पनीर खाएं। पेट में होने वाली सूजन को कम करने के लिए ओमेगा 3 फैटी एसिड्स वाली चीजें जैसे कि अलसी के बीज, अखरोट खाएं जिससे दर्द और सूजन दोनों कम हो जाती है।
2. लाइफस्टाइल में बदलाव करें
अगर आप अपनी बॉडी को रेगुलरली नहीं मूव करते तो ये आपके लिए समस्या खड़ी कर सकती है। हल्की एक्सरसाइज करें जैसे कि टहलना, योग करना जिससे आपके दर्द में भी राहत मिलेगी और गैस, ब्लोटिंग जैसे समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। स्ट्रेस मैनेज करने के लिए भी योग सबसे बेस्ट होता है क्योंकि इसमें हम एक जगह ध्अबउसरन केंद्रित करते हैं और अपने शरीर को ढीला चोर देते हैं। मेडीटेशन भी किया जा सकता है अगर आपको ज्यादा तनाव होता है तो। पीरियड्स के दौरान अपनी बॉडी का हाइड्रेशन लेवल ज़रूर मेंटेन रखें क्योंकि हैवी फ्लो के कारण शरीर में कमी हो जाती है और पानी न मिलने के कारण कमज़ोरी हो सकती है।
3. पीरियड ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल करें
चाहे आपको हैवी फ्लो हो या निर्मल फ्लो आप पीरियड ट्रैकिंग ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे आपको पता रहेगा कि आपके पीरियड्स नज़दीक आ रहे हैं तो उसके हिसाब से आप अपनी तैयारी बना सकते हैं। अपना डायट स्केडयूल कर सकते हैं। पीरियड्स के अनुसार आप अपनी आस पास की चीज़ों को व्यवस्थित कर सकते हैं जो आपको पीरियड्स के दौरान मदद करेंगी।
4. हाइजीन मेंटेन करें
हैवी फ्लो में ये समस्या बहुत बड़ी होती है कि बार बार सैनिटरी पैड बदलना पड़ता है फ्लो के हिसाब से। ज्यादा सूखने वाले पद का इस्तेमाल करें और उसे ठीक से डिस्पोज करें। सैनिटरी पैड की जगह पर टैंपोंस या मेंस्ट्रुअल कप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। रोजाना नहाएं और अपने शरीर को साफ रखें, बॉडी को मॉइश्चराइज करें, गरम पानी का सेंक लगाएं और आराम करें।