Eye Care Tips : आंखों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के 5 टिप्स

इस डिजिटल युग में सबसे ज्यादा असर हमारी आँखो को पड़ रहा है। इससे हमारी आँखों में थकावट, जलन, और धुंधलापन जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती है। ऐसे में आप कुछ तरीके अपनाकर अपनी आँखो को स्वस्थ और मजबूत बना सकते है, आइए जानते है।

author-image
Simran Kumari
New Update
eye care

Photograph: (Freepik)

Tips to Keep Eyes Healthy and Safe: आंखें वो है जिससे हम दुनिया देखते है। आंखें वो है जिससे हम दुनिया के रंगो का अनुभव करते है। आंखें हमारे शरीर का एक अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अच्छे दृष्टि का होना हमारे दैनिक जीवन को सरल और सुगम बनाता है। हालांकि, आज न जाने कितने लोग है जो आंखों की समस्याओं से जूझते हैं। इस डिजिटल एज में हमारी आँखें बहुत बुरी तरह प्रभावित होती है।  इसलिए, आंखों की देखभाल और उनके स्वास्थ्य को बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। यहां कुछ तारीके बताए गए है जिनसे आप अपनी आंखों को स्वस्थ और मजबूत रख सकते हैं।

Advertisment

आंखों को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के 5 टिप्स

1. संतुलित आहार लें

आंखों की सेहत के लिए सही आहार बहुत जरूरी है। विटामिन A, C, E और जिंक जैसे पोषक तत्व आंखों की सेहत को बनाए रखने में मदद करते हैं। विटामिन A आंखों की रोशनी में सुधार करने में मदद करता है, जबकि विटामिन C और E आंखों को हानिकारक कणों से बचाते हैं। गाजर, पालक, शकरकंद, मछली, ब्लूबेरी, शिमला मिर्च और टमाटर जैसे खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें। ये न केवल आंखों को स्वस्थ रखेंगे । बल्कि आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद सिद्ध होंगे।

Advertisment

 2. स्क्रीन टाइम कम करे

इस डिजिटल युग में कंप्यूटर स्क्रीन, मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरणों का उपयोग बहुत बढ़ गया है। इससे आंखों में थकान, जलन, और सूखापन जैसी समस्याएं हो सकती है। ऐसे में आपको स्क्रीन टाइम कम करने की जरूरत है। अगर ऐसा संभव नहीं है तो इससे बचने के लिए 20-20-20 नियम का पालन करें। हर 20 मिनट में, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज़ को देखें। इससे आंखों को राहत मिलती है और थकान से बची रहती है।

3. धूप से बचाव करें

Advertisment

हम धूप से आने त्वचा की तो देखभाल के लेते है लेकिन अपनी आंखों को भूल जाते है। सूरज की हानिकारक यूवी किरणें आंखों को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इससे कई आंखों की बीमारियों जैसे मोतियाबिंद और रेटिना क्षति जैसी बीमारियां हो सकती है। इसलिए जब भी आप बाहर जाएं, तो UV प्रोटेक्शन वाले सनग्लासेस पहनें। यह आंखों को सूरज की हानिकारक किरणों से सुरक्षा प्रदान करेगा। 

4. आंखों की सफाई करें

आंखों की स्वच्छता बनाए रखना भी जरूरी है। आंखों में धूल, गंदगी, या प्रदूषण के कणों से बचने के लिए उन्हें समय-समय पर धोते रहें। सुबह उठने के बाद तेज ठंडे पानी के छींटे आंखों पे मारे। अपनी आंखों को गंदे हाथों से न छुएं । यदि आपको कोई जलन या लाली महसूस हो, तो तुरंत विशेषज्ञ से संपर्क करें।

Advertisment

5. रेगुलरली आंखों की जांच कराएं

आंखों की नियमित जांच करवाए। इससे जल्दी ही आंखों की समस्या का पता चल जाता है। यदि आप किसी प्रकार की धुंधली दृष्टि, आंखों में दर्द, या बेवजह सर दर्द होता है या किसी अन्य समस्या का अनुभव कर रहे हैं, तो डॉक्टर से संपर्क करें। इससे किसी भी गंभीर समस्या का पहले पता चल सकता है।

eyes Healthy Safe Tips