Testosterone in Females: महिला शरीर में टेस्टोस्टेरोन कम करने के घरेलु नुस्खे

author-image
Swati Bundela
New Update
Testosterone in Females

पुरुषों के शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन पाया जाता है। यह हार्मोन एक सेक्स हार्मोन है जो पुरुषों में कामेच्छा को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार है। लेकिन यह हार्मोन महिलाओं में भी पाया जाता है पर महिलाओं में इसकी मात्रा बहुत कम होती है। जब यह हार्मोन महिला शरीर में सीमित मात्रा में होता है तो महिलाओं का शरीर स्वस्थ रहता है। 

Advertisment

जैसे ही इस हार्मोन की मात्रा महिला शरीर में बढ़ती है, महिलाओं के शरीर में बहुत सी परेशानियां बढ़ जाती है। टेस्टोस्टेरोन की मात्रा महिला शरीर में बढ़ने से महिलाओं का वजन बढ़ जाता है और वह मोटापे की शिकार होती है। अनचाहे बालों का उगना ज्यादा हो जाता है, महिलाओं को गर्भवती होने में भी दिक्कत आती है, उनके पीरियड नियमित तौर पर नहीं आते हैं, उनकी आवाज भारी हो जाती है चेहरे पर मुंहासे आने लगते हैं और स्तन का साइज छोटा होने लगता है। इसी वजह से महिला शरीर में बढ़ते हुए टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को कंट्रोल करने की आवश्यकता पड़ती है।

आइए जानते हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खों के बारे में जिनकी मदद से आप अपने शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की मात्रा सीमित रख सकती है।

1. अलसी

Advertisment

महिलाओं के लिए अलसी का सेवन करना बहुत फायदेमंद साबित होता है। अलसी महिलाओं के शरीर में हार्मोन का स्तर सामान्य रखती है। अलसी खाने से महिलाओं के पीरियड्स नियमित तौर पर होते हैं। अलसी में विटामिन, मिनरल्स, हेल्थी फैट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह टेस्टोस्टेरोन की मात्रा को कम करने में मदद करती है और महिला शरीर में उसका बैलेंस बनाए रखती है।

2. नट्स

नट्स में बहुत से पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें फाइबर, सेलेनियम, मैग्नीशियम, मिनरल्स और फोलिक एसिड की भरपूर मात्रा मिलती है। अगर नट्स का सेवन महिलाएं करती हैं तो उनके शरीर में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की बढी मात्रा को कम करने में काफी मदद मिलती है।

Advertisment

3. मुलेठी

मुलेठी का सेवन करना हमारे शरीर के स्वास्थ्य को बनाए रखता है। मुलेठी स्वास्थ्य संबंधित कई समस्याओं को ठीक करने में मददगार होती है। महिलाएं अगर मुलेठी की जड़ का सेवन करती हैं उससे उनके पीरियड की नियमितता बनी रहती है। इसके साथ ही मुलेठी की जड़ का सेवन करना महिलाओं के शरीर में टेस्टोस्टेरोन के बढे हुए लेवल को कम करने में मददगार होता है।

4. सोया के प्रोडक्टस

Advertisment

सोया के प्रोडक्ट्स जैसे कि सोया का दूध या फिर टोफू आदि यह सभी पाइटोस्ट्रोजन से युक्त होते हैं, यह हार्मोन मनुष्य शरीर में पाए जाने वाले एस्ट्रोजन हार्मोन की तरह ही काम करता है। अगर आप सोया के प्रोडक्ट का सेवन करती हैं तो इससे आपके टेस्टोस्टेरोन की बड़ी मात्रा में गिरावट आने में सहायता मिलती है।

5. पुदीना

पुदीना भी आपके शरीर में बढे टेस्टोस्टेरोन के लेवल को कम करने में सहायता करता है। पुदीने का सेवन आप अपनी रोजाना की डाइट में कर सकती हैं इसके साथ ही आप पुदीने से बनी चाय का सेवन भी कर सकती हैं।

Testosterone in Females