/hindi/media/media_files/tgxh9sb3apYSgyaPPkGd.jpeg)
Top 5 High Nutritious Foods(Image Credit: Freepik)
Top 5 High Nutritious Foods: आप क्या खाते हैं और क्या नहीं खाते हैं, यह दोनों ही बातें आपकी सेहत के लिए बहुत मायने रखती है। खासतौर पर सुबह की डाइट आपके स्वास्थ्य पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। क्योंकि सुबह खाने वाली चीजें आपके शरीर को सबसे ज्यादा लगती है, इसलिए दिन की शुरुआत कुछ ऐसा खाकर करें, जो आपमें दिनभर एनर्जी बनाए रखें।इसी के साथ ही शरीर को जरूरी पोषण भी मिलेंगा। सुबह हेल्दी खाने के लिए आप इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
कुछ न्यूट्रीशनल फ़ूड के बारे मे यहाँ जानें
1. शहद
शहद सुबह लेना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। एक गिलास गुनगुने पानी में 1 बड़ा चम्मच शहद और आधा नींबू मिलाकर पिएं। शहद में मौजूद फ्लेवोनोइड, खनिज, विटामिन पेट को साफ करने के साथ वेट लॉस में भी मदद करते हैं। शहद खाने पर खांसी और गले में सूजन और दर्द की परेशानी नहीं होती।
2. सेब
सेब में बहुत सारे विटामिन, फाइबर, फाइटोकेमिकल्स और अन्य आवश्यक पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सुबह खली पेट लेना हमारे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा फायदेमंद है। सुबह फलों का सेवन आपमें शारीरिक ऊर्जा बढ़ाने के साथ डिटॉक्स का भी काम करेगा। सेब में विटामिन सी, ई और बी-6 होते हैं जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और यह रोग से लड़ने की क्षमता को बढ़ा सकते हैं।
3. तरबूज
तरबूज़ में विटामिन ए, बी, सी तथा लौहा भी प्रचुर मात्रा में मिलता है, जिससे रक्त सुर्ख़ व शुद्ध होता है। पूरा दिन हायड्रेशन के लिए आप सुबह तरबूज खा सकते हैं। तरबूज में 90 प्रतिशत पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स होता है, जो पेट के लिए बेहद फायदेमंद है और इसे खाली पेट खाना अच्छा होता है। गर्मियों के दौरान विशेष रूप से। तरबूज़ में विटामिन ए, बी, सी तथा लौहा भी प्रचुर मात्रा में मिलता है, जिससे रक्त सुर्ख़ व शुद्ध होता है।
4. ओट्स
ओट्स एक हाई प्रोटीन और हाई फाइबर फूड है। सुबह नाश्ते में इसे खाना बहुत फायदेमंद है। ओट्स में पाए जाने वाले हाइड्रोक्लोरिक एसिड पेट की जलन को रोकता है। ओट्स में मौजूद फाइबर की उच्च मात्रा कोलेस्ट्रॉल को भी कम करने में सहायक है।
5. बादाम
तेज दिमाग के लिए सुबह खाली पेट बादाम खाना बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह विटामिन, मैंगनीज, विटामिन ई, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा.3 और ओमेगा.6 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों से भरपूर है। बादाम खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि बादाम को रात भर भिगोकर रखें और सुबह खाएं।
/hindi/media/agency_attachments/zkkRppHJG3bMHY3whVsk.png)
Follow Us