Advertisment

Clove Benefits: लौंग के फ़ायदे और प्रयोग जो महिलाओं के लिए हैं ज़रूरी

हैल्थ : लौंग का प्रयोग भी हमारी किचन में गरम मसाले के तौर पर किया जाता है। यह भारतीय भोजन की एक विशिष्ट पहचान है। इसके फ़ायदे को देखते हुए आज बहुत से देश इसकी खेती कर रहे हैं। आइए जाने लौंग के फ़ायदे

author-image
Prabha Joshi
23 Jan 2023
Clove Benefits: लौंग के फ़ायदे और प्रयोग जो महिलाओं के लिए हैं ज़रूरी

लौंग के महिलाओं में बहुत फ़ायदे हैं

Clove Benefits: हमारी किचन में लौंग का प्रयोग गरम मसाले के रूप में किया जाता है। जाड़ों में महिलाएं लौंग को सब्ज़ियों में ज़रूर डालती हैं क्योंकि इसकी तासीर गरम होती है। इसको खाने के बहुत फ़ायदे है। भारत ही नहीं लौंग अब कई देशों में पाई जाती है लेकिन तीन हज़ार साल से पहले तक लौंग केवल ईस्ट एशिया देशों में पाई जाती थी। आइए लौंग के फ़ायदे और लौंग के प्रयोग क्या हैं, जानें :-

Advertisment
  1. पेट के कीड़े : लौंग के सेवन से पेट के कीड़े मर जाते हैं और बढ़ते नहीं। 
  2. दांत की बीमारियां : दांत के दर्द में लौंग का तेल लगाने से दांत दर्द में राहत मिलती है। इसके सेवन से दांत और मसूड़ों की बीमारियां नहीं होतीं। मुंह में दुर्गंध आने जैसी समस्या से राहत मिलती है। यही कारण है लौंग का प्रयोग टूथपेस्ट और दांत की दवाईयों में किया जाता ह। 
  3. इम्यूनिटी बूस्टर : लौंग को दूध में लेने से इम्यूनिटी बढ़ती है। रोज़ाना दो लौंग लेना शरीर के लिए अच्छा होता है। महिलाओं के लिए लौंग का दूध काफ़ी अच्छा माना गया है। 
  4. एनर्जी देता है : दूध में लौंग डालकर सेवन करने से महिलाओं में थकान जैसी समस्या दूर होती है। इससे एनर्जी मिलती मिलने के साथ शरीर में उपस्थित हानिकारक तत्व शरीर से बाहर आ जाते हैं। 
  5. पेट की बीमारियां : लौंग को मसाले के रूप में सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है। भूख लगती है और साथ ही पेट की बीमारियों जैसे क़ब्ज़, अपच, अल्सर आदि में राहत मिलती है। इसको खाने से पेट की बीमारियां नहीं होतीं। 
  6. पीरियड्स : महिलाओं में पीरियड्स संबंधी परेशानी को लौंग का पानी दूर करता है। लौंग के पानी के सेवन से पीरियड्स न होने जैसी समस्या दूर होती है। 
  7. वात संबंधी रोगों : वात संबंधी रोगों में चावल बनाते समय 2-3 लौंग डाल देने से चावल खाना नुक़सान नहीं करता। 
  8. गरम मसाला : लौंग का प्रयोग गरम मसाले के रूप में करने से शरीर में गर्मी बनी रती है। इसके साथ ही खाने में स्वाद और ख़ुशबू आती है। 
  9. फर्टिलिटी बढ़ाता है : लौंग का पानी महिलाओं में फ़र्टिलिटी को बढ़ाता है। 
  10. प्यास लगने : लौंग के सेवन से बार-बार प्यास लगने जैसी समस्या दूर होती है।

हालांकि ज़्यादा मात्रा में कुछ भी लेना हानिकारक होता है। अधिक मात्रा में लौंग लेने से जलन, शरीर में गर्मी का बढ़ना आदि समस्याएं हो सकती हैं। रोज़ाना दो लौंग लेना एक्सपर्ट्स के अनुसार सही है। मसाले में भी लौंग का प्रयोग बहुत सीमित मात्रा में करना है। बाज़ार से हमेशा अच्छी क्वालिटी की लौंग लें।

चेतावनी : प्रदान की जा रही जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्य से है। कुछ भी प्रयोग में लेने से पूर्व चिकित्सा विशेषज्ञ से अवश्य परामर्श लें।

Advertisment
Advertisment