Period Talks: गर्मियों में पीरियड्स को आसान बनाने के तरीके

पीरियड्स वैसे भी बहुत दर्द भरे और दिक्कत देने वाले होते हैं और उसके ऊपर से ये गर्मी उन दिक्कतों को 4 गुना और बढ़ा देती हैं। बहुत सी चीजें हैं जो हमें करनी चाहिए पीरियड कों आसान बनाने के लिए। तो चलिए देखते हैं कुछ तरीके।

author-image
Anjali Mishra
New Update
Garmi

Period health Photograph: (Freepik )

Ways to Make your periods easy during summers: गर्मियों का पारा हर साल बहुत तेज़ी से बढ़ रहा है। इस चिलचिलाती गर्मी में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है जैसे कि बॉडी को साफ रखना, पूरा हाइड्रेशन लेना, आस पास का वातावरण स्वच्छ रखना, सही और साफ कपड़े पहनना। पीरियड्स की समस्या से हर महीने महिलाओं को गुजरना पड़ता है। इसमें कई महिलाओं को असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता, उल्टी, चक्कर, ब्लोटिंग, गैस, खाना न पचना आदि समस्याओं से झूझना पड़ता है। गर्मियों के दिनों में तो ये और मुश्किल हो जाता है क्यों इस समय में चिड़चिड़ापन और तरह तरह की क्रेविंग होती हैं। इसीलिए पीरियड्स को आसान बनाने के लिए कुछ तरीके। 

Advertisment

गर्मियों में पीरियड्स को आसान बनाने के तरीके

1. सैनिटरी पैड को बार बार बदलें

पीरियड ब्लड को सोखने के लिए अधिकतर महिलाएं सैनिटरी पैड का इस्तेमाल करती हैं। पर इसे हर 4–5 घंटे में पैड बदलना चाहिए क्योंकि ब्लड पुराना होने पर स्मेल करने लगता है जो आपके हाइजीन के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। ज्यादा समय होने पर पैड में कई तरह के बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं इसलिए नियमित रूप से पैड चेंज करते रहें।

Advertisment

2. सूती कपड़े के अंडरगार्मेंट पहने

गर्मियों के लिए वरदान है सूती कपड़ा। सूती कपड़ा पसीने सोखने के लिए सबसे अच्छा होता है और इस कपड़े में घुटन बिल्कुल भी महसूस नहीं होती है। अंडरगार्मेंट क्योंकि हमारे गुप्त अंगों से सीधा जुड़े रहते हैं इसीलिए ये सूती के होने चाहिए ताकि गुप्त अंगों को सोखने की जगह मिले और उसमें किसी भी प्रकार के बैक्टीरिया न बढ़ पाएं।

3. बहुत सारा पानी पीएं

Advertisment

गर्मियों हमारे शरीर से पानी भरी मात्रा में जाता है पसीने के रूप में इसीलिए डीहाइड्रेशन से बचने के लिए हर रोज 3 से 4 लीटर पानी अवश्य पीएं। इससे शरीर के सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं और आपके शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता जिससे पीरियड के दर्द में आराम मिलता है और ब्रेन को भरपूर पानी मिलने पर सर दर्द की समस्या नहीं होती और दिमाग शांत रहता है।

4. नियमित रूप से एक्सरसाइज करें

पीरियड्स में इतना दर्द होता है कि यही एडवाइस किया जाता है कि आराम करें और ज्यादा ताकत वाला काम न करें। पर जब आपका दर्द थोड़ा कम हो तब थोड़ा बहुत योग जरूर करें ताकि आपके शरीर में मूवमेंट बनी रहे और आपको फुर्तीला महसूस हो। एक्सरसाइज करने से दिमाग भी शांत होता है जिससे मूड स्विंग की समस्या में भी आराम मिलता है।

Advertisment

5. कैफ़ीन अवॉइड करें

ज़्यादातर लोग कैफ़ीन का सेवन आलस दूर करने के लिए और नींद भागने के लिए करते हैं। पर पीरियड्स के दौरान इनका सेवन हमे नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे हमारा शरीर डीहाइड्रेट हो जाता है और यह सर दर्द की समस्या का भी कारण बन सकता है।

 

पीरियड्स गर्मियों सैनिटरी पैड